श्रमिक कल्याण हेतु उ0प्र0 श्रम कल्याण परिषद का पुनर्गठन श्रम कल्याण परिषद में अध्यक्ष सहित 8 सदस्य नामित

लखनऊ: दिनांक 30 जनवरी, 2019

उत्तर प्रदेश सरकार ने पूर्व में गठित श्रम कल्याण परिषद के सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो जाने के पश्चात श्रम कल्याण परिषद का पुनर्गठन कर दिया है।

यह जानकारी श्रम विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुरेश चन्द्रा ने दी। उन्होंने बताया है कि अध्यक्ष सहित 9 सदस्यीय परिषद में श्री सुनील भराला निवासी-भराला, पल्लवपुरम, मेरठ को श्रम कल्याण परिषद का अध्यक्ष एवं श्रम कल्याण आयुक्त/अपर श्रमायुक्त उत्तर प्रदेश को पदेन सदस्य सचिव नामित किया गया है। परिषद के पुनर्गठन संबंधी अधिसूचना शासन ने जारी कर दी है।

प्रमुख सचिव ने बताया कि परिषद में बतौर सदस्य श्री राधेकृष्ण त्रिपाठी निवासी-गोरखपुर, श्री कन्हैयालाल भारती नि0-वाराणसी, श्री अजीत जैन नि0-मगनबिहार कानपुर, श्री मुराहु राजभर नि0-गाजीपुर, श्री कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, नि0-आजमगढ़ एवं श्री मनोहर सिंह नि0-लखनऊ और एक महिला को सदस्य नामित किया गया है, जिसका नाम बाद में घोषित किया जायेगा।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?