अब तक करीब 42.61 लाख मीट्रिक टन हुई धान खरीद 7462.40 करोड़ रूपये का भुगतान 613262 किसानों को किया गया
लखनऊः 01 फरवरी, 2019
मूल्य समर्थन योजना के तहत प्रदेश में खोले गए धान क्रय केन्द्रों के माध्यम से, अब तक 42.61 लाख मी0टन धान किसानों से सीधे क्रय किया गया। गत वर्ष इस अवधि में 39.26 लाख मी0टन धान की खरीद की गयी थी। पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अधिक खरीद हुई है। इस योजना से अब तक 613262 किसान लाभान्वित हुए हैं तथा किसानांे को 7462.40 करोड़ रूपये का भुगतान उनके खातों में सीधे किया गया है।
खाद्य एवं रसद विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार आज 77117.99 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है।उल्लेखनीय है कि सरकार ने खरीफ क्रय वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत 50 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है, जिसके सापेक्ष अब तक 85 प्रतिशत से अधिक खरीद हो चुकी है।