मुख्यमंत्री ने बिहार के हाजीपुर रेल दुर्घटना में व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

लखनऊ: 03 फरवरी, 2019

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज बिहार के हाजीपुर में सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना में हुई व्यक्तियों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को बिहार राज्य सरकार और भारतीय रेलवे के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर दुर्घटना में प्रदेश के प्रभावितों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री जी ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?