मुख्यमंत्री ने प्रख्यात साहित्यकार डॉ0 नामवर सिंह  के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

 

 

लखनऊ: 20 फरवरी, 2019

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रख्यात साहित्यकार डॉ0 नामवर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

आज यहाँ जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि डॉ0 नामवर सिंह हिन्दी साहित्य के जाने माने समालोचक थे। अपनी विविध रचनाओं के माध्यम से उन्होंने  साहित्य जगत को समृद्ध किया। डॉ0 नामवर सिंह के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।

मुख्यमंत्री जी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए स्व0 डॉ0 नामवर सिंह के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना  व्यक्त की है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?