सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने किसान सम्मेलनो में भाग लिया

लखनऊ 

        समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने आज बाराबंकी जिले के फतेहपुर, कन्दरौला के औरंगाबाद गांव में आयोजित श्री रामलाल शीतगृह उद्घाटन किया एवं किसान सम्मेलन को सम्बोधित किया। 

        इस अवसर पर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि पुलवामा की घटना निंदनीय और दुःखद है। पूरा देश और समाजवादी पार्टी फौजियों एवं शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है।

         इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए श्रीमती यादव ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है। किसानों के समृद्ध होने से ही देश समृद्ध होगा। समाजवादी सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किसान हित में अनेक कल्याणकारी योजनायें सफलतापूर्वक लागू की थी जिसका लाभ आज भी किसानों को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव हमेशा किसानों के साथ खड़े रहते है। उनकी चिंता गावों में खुशहाली लाने की रहती है। 

         श्रीमती डिम्पल यादव ने कहा कि औरंगाबाद में शीतगृह का खुलना आस-पास के किसानों के लिए बड़ी राहत है। शीतगृह से अन्नदाता की कई समस्याओं के समाधान का रास्ता खुलेगा। उन्होंने इस प्रयास के लिये पूर्व सदस्य विधान परिषद श्री एस.पी. सिंह और सदस्य विधान परिषद श्रीमती कांति सिंह को बधाई दी। 

          इस अवसर पर पूर्व मंत्री सर्वश्री अरविन्द सिंह ‘गोप‘, नरेन्द्र वर्मा, जूही सिंह, फरीद किदवई राकेश वर्मा, सदस्य विधान परिषद राजेश यादव राजू, सुरेश यादव विधायक, जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, रामसागर रावत, रामगोपाल रावत, श्रीमती राजरानी सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?