समाजवादी पार्टी के आकिल मुर्तजा राष्ट्रीय सचिव नामित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्री आकिल मुर्तजा पुत्र श्री मौ0 उमर पता-4ध्10, शास्त्री नगर, जनपद मेरठ को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है।
श्री मुर्तजा का प्रभाव क्षेत्र पश्चिमी उत्तर प्रदेश रहा है। वहां उनकी लोकप्रियता और सामाजिक सद्भाव रखने के कारण उनकी छवि के सभी कायल है। समाजवादी पार्टी के कार्यक्रमों तथा जनसेवा में बढ़ चढ़कर वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?