भाजपा कार्यकर्ता पराक्रम की पराकाष्ठा को पार करने वाले है ----- स्वतंत्र देव सिंह


लखनऊ 05 अगस्त 2019, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगरा पहुंचे। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आमजनमानस ने जोरदार स्वागत किया। श्री सिंह भाजपा की दृष्टि से सी श्रेणी के बूथ पर सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा भाजपा के सदस्यता अभियान में महिला-पुरूष, बुुजुर्ग सभी उत्साह के साथ सदस्यता ले रहे है और भाजपा परिवार के साथ जुड़ रहे है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता पराक्रम की पराकाष्ठा पार करने वाले है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम और उनकी जनता के प्रति सेवा भाव का परिणाम है कि 2014 मंे 2017 और 2019 में देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण के कार्यो से गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान के जीवन स्तर को सुधारने का काम कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर जनता के पास पहुंचे ताकि जनता उन योजनाओं से लाभाविन्त हो। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान का शुभारम्भ प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी ने 6 जुलाई को वाराणसी से किया था और यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा। 1 अगस्त से 11 अगस्त तक विशेष सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें भाजपा की दृष्टि से चयनित किये गये सी श्रेणी के बूथों पर सदस्यता अभियान चल रहा है। पार्टी के 30 हजार पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रवासी के रूप में सी श्रेणी के बूथों पर पहुंचकर लोगों को सदस्य बनाकर उन्हें पार्टी से जोड़ रहे है। श्री सिंह ने कहा कि सदस्यता पूर्ण होने के बाद 12 अगस्त से सदस्यता सत्यापन का काम शुरू होगा। सत्यापन के बाद 50 सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ता पार्टी के सक्रिय सदस्य बनेंगे और सक्रिय सदस्य ही मण्डल, जिला व प्रदेश के संगठनात्मक दायित्यों पर पहुंचेंगे। 
इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी का आगरा के खंदौली टोल, होटल रमाडा फतेहाबाद रोड में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष जी का काफिला आगरा में कलाल खेरिया, कैला कोल्ड स्टोरेज, टीडीआई माॅल, बसई पुलिस चैकी, ताज व्यू चैराहा, अमर होटल तिराहा, फूल सयैद चैराहा, प्रतापपुरा डाक खाना, अंवतीबाई चैराहा, टैंक चैराहा, कैंट चैराहा, ईदगाह बस स्टैण्ड चैराहा, आदि स्थानों पर पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियो एवं आम नागरिकों ने अभूतपूर्व स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी उनके साथ रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?