डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में बोटैनिकल गार्डन एवं योग केन्द्र की स्थापना हेतु धनराशि स्वीकृत

मंत्रिपरिषद ने डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में बोटैनिकल गार्डन की स्थापना हेतु 01 करोड़ रुपए एवं योग केन्द्र की स्थापना हेतु 25 लाख रुपए की धनराशि अर्थात कुल 125 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत करने हेतु आय-व्ययक में केन्द्र सरकार के नियंत्रणाधीन विश्वविद्यालयों को कार्य विशेष के लिए नया मद आवंटित कराने एवं उक्त मद में वांछित धनराशि की व्यवस्था कराए जाने का निर्णय लिया है। स्वीकृत की जाने वाली इस धनराशि का उपयोग विश्वविद्यालय द्वारा उपरोक्त कार्यांे के लिए किया जाएगा तथा स्वीकृत की गयी धनराशि का उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराते हुए वर्णित कार्य को पूर्ण किये जाने विषयक कार्य पूर्ति प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाएगा। 
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री जी द्वारा डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में बोटैनिकल गार्डन की स्थापना हेतु 01 करोड़ रुपए एवं योग केन्द्र की स्थापना हेतु 25 लाख की धनराशि राज्य सरकार द्वारा दिए जाने की घोषणा की गयी।
डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ भारत सरकार द्वारा स्थापित एक केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। केन्द्र सरकार के नियंत्रणाधीन विश्वविद्यालयों को राज्य सरकार द्वारा किसी प्रकार की धनराशि स्वीकृृत किए जाने का प्राविधान नहीं है। इस हेतु वित्तीय वर्ष 2019-20 में किसी धनराशि का प्राविधान नहीं है।
विश्वविद्यालय में बोटैनिकल गार्डन की स्थापना हेतु 01 करोड़ रुपए एवं योग केन्द्र की स्थापना हेतु 25 लाख रुपए की धनराशि राज्य सरकार द्वारा दी जानी है। इस हेतु उच्च शिक्षा विभाग के विभागीय बजट में नए मद का प्राविधान किया जाना आवश्यक है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?