सूचना विभाग में प्राविधिक कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

 

 

निदेशक सूचना ने अध्यक्ष श्री संजीव मुखर्जी एवं महामंत्री श्री अतुल मिश्रा सहितपदाधिकारियों को दिलाई शपथ


 

 

लखनऊः 01 सितम्बर 2019                                                                                                                                                                                                                                                                                                           उत्तर प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, लखनऊ मंे प्राविधिक कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज विभागीय आडीटोरियम में धूम-धाम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर निदेशक सूचना श्री शिशिर ने नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री संजीव मुखर्जी एवं महामंत्री श्री अतुल मिश्रा सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

इस अवसर पर श्री शिशिर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियेां के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संघ के पदाधिकारी अवश्य ही कर्मचारियों के हित के लिए कार्य करेंगें। संघ के माध्यम से जो भी प्रस्ताव या मांग रखी जायेगी, उस पर सहानुभूति पूवर्क विचार किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी को मिल-जुल कर काम करते हुए विभाग को आगे बढ़ाने में संघ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में सम्पन्न हुए प्राविधिक कर्मचारी संघ के चुनाव में श्री संजीव मुखर्जी अध्यक्ष, श्री सज्जन शुक्ला उपाध्यक्ष, श्री प्रवेश रावत उपाध्यक्ष, श्री अतुल मिश्रा महामंत्री, श्री जमील अहमद संयुक्त मंत्री तथा श्री राम दयाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए थे। इनके अलावा श्री अनुप कुमार, श्री संजय श्रीवास्तव, श्रीमती रफत बानों, श्री बसन्त कुमार, श्री खलील अहमद, श्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव तथा श्री अजय कुमार कार्यकारिणी में सदस्य चुनें गये हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में अपर निदेशक श्री श्रीनिवास त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक श्री विनोद कुमार पाण्डेय, उपनिदेशक श्री राजेन्द्र पाण्डेय तथा श्री हंसराज , फिल्म निर्माण अधिकारी श्री संजय अस्थाना सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। मंच का संचालन सूचना विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री संजय कुमार निर्मल ने किया। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?