150 वीं गांधी जयंती के अवसर पर विवेक एजुकेशन सोसाइटी का "टॉकथॉन-2019"

मुंबई।नॉर्थ मुंबई के गोरेगांव (वेस्ट) में स्थित विवेक एजुकेशन सोसाइटी (वीईएस) के,विवेक विद्यालयजूनियर कॉलेज व विवेक कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स साथ मिलकर,2 अक्टूबर 2019 को सुबह 8.30 बजे से विवेक विद्यालय ग्राउंड हॉल,सिद्धार्थ नगर,गोरेगांव (पश्चिम),मुंबई में "टॉकथॉन-2019" का आयोजन किया है।"टॉकथॉन-2019" विवेक पूर्व छात्र स्वर्गीय कप्तान आर सुब्रमण्यन (कीर्ति चक्र- मरणोपरांत) को समर्पित है,जो नंबर भारतीय सेना के पैरा विशेष बल से जुड़े थे। वीईएस के लगभग 150 छात्र ओरेटर (वक्ता) इस "टॉकथॉन-2019" में 15 से ज्यादा भाषाओं में गांधीवादी विचारधारा पर बोलेंगे। नॉन-स्टॉप वक्तृत्व की इस उपलब्धि के साथविवेक के छात्र इतिहास बनाने वाले हैं।प्रिंसिपल डॉ. सुरेश नायर ने सभी लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।


        मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र के डीजीपी डी शिवनंदन और उप निदेशक (एम.ए.-एलएस)मुंबई विश्वविद्यालय के डॉ. राधाकृष्णन पिल्लई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि है। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती (1869-2019) उत्सव वर्ष के भाग के रूप में "मोहन से महात्मा-वॉक टू गांधी" विषय पर आधारित "टॉकथॉन-2019" का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक फिल्म दिखाई जाएगी और गांधी के जीवन पर आधारित तस्वीरों की प्रदर्शनी भी इस अवसर पर आयोजित की गयी है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?