डांडिया की मस्ती संग मनाया दीपावली पर्व

आगरा : भारत विकास परिषद् सर्वोदय शाखा द्वारा होटल क्लार्स शीराज में मनाये गए दिवाली उत्सव में कला व संस्कृति की छटा बिखरी। रंगारंग कार्यक्रमों में महिलाओ ने डंडियां खेलकर समां बांध दिया | कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रवज्जलन कर मुख्यातिथि सांसद एसपी सिंह बघेल, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, भाविप राष्ट्रिय उपाध्यक्ष केशव गुप्ता व बसंत गुप्ता ने किया | संस्था की महिलाओ द्वारा डांडिया, रंगोली, थाल व कलश सज्जा की प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चो की फेंसी ड्रेस तथा क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी | 

 

अध्यक्ष अजय गोयल ने कहा कि दीपावली व डांडिया उत्सव सभी सदस्यों ने आनंद लिया | महिला व पुरुषो ने गरबा और डांडिया खेलकर दीपोत्सव मनाया। दिवाली की खुशियां एंव उमंग काे रंगाेली के माध्यम से दर्शाया गया है। सदस्याओं ने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी। आतिशबाजी के माध्यम से दीपावली की खुशियों को एक दूसरे से साझा किया | संचालन सचिव मनीष गोयल ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रविंद्र गोयल, सयोजक मयंक अग्रवाल, सौरभ सिंघल, योगेश बंसल, अतुल गोयल, मनोज गर्ग, पवन अग्रवाल, श्याम सुन्दर माहेश्वरी, नीरज अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, अजय सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे | 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?