दशहरा, उत्सव का भव्य आयोजन 08 को : अशोक जैन


तीनों पुतलों का विद्युत प्रवाह से दहन, सोने की लंका, हेलीकॉप्टर द्वारा फूलों की वर्षा एवं रावण - जटायु के बीच हवा में संघर्ष होगा मुख्य आकर्षण



झाँसी। बुन्देलखण्ड दशहरा कमेटी के तत्वावधान में आयोजित ''दशहरा उत्सव 2019ÓÓ का भव्य आयोजन मंगलवार दिनांक 08 अक्टूबर 2019 को रानी झाँसी दुर्ग की तलहटी ''मुक्ता काशी मंच के निकटÓÓ स्थित मेला ग्राउण्ड में होगा। इस बार आयोजन के चार मुख्य आकर्षण होंगे। यह जानकारी मुख्य आयोजक अशोक जैन ने यहाँ आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए बुन्देलखण्ड दशहरा कमेटी के मुख्य आयोजक श्री जैन ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद पं0 श्री अनुराग शर्मा होंगे, समारोह की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ0 चन्द्रपाल सिंह यादव करेंगे। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम का तिलक सदर विधायक पं0 रवि शर्मा, महापौर रामतीर्थ सिंघल एवं दैनिक जागरण के निदेशक यशोवर्धन गुप्त करेंगे।
झाँसी मण्डल के डी0आई0जी0 सुभाष सिंह बघेल, जिलाधिकारी शिवसहाय अवस्थी, नगर आयुक्त मनोज कुमार, एस0एस0पी0 डॉ0 ओ0पी0 सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। शर्मायु की निदेशक श्रीमती अनुराधा शर्मा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन ''आदित्यÓÓ, बबीना विधायक राजीव सिंह परीछा, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत, पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव, एम0एल0सी0 प्रतिनिधि आर0पी0 निरंजन, राकेश बघेल (जे0एम0के0), विनोद सोनी (ओम शांति बिल्डर्स) एवं वरिष्ठ बसपा नेता जुगल किशोर कुशवाहा समारोह में अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए आपने बताया कि लंकाधिपति रावण, मेघनाथ एवं कुम्भकरण के गगनचुम्बी पुतलों का विद्युत प्रवाह से दहन होगा। 500 फुट लम्बी एवं 20 फुट ऊँची सोने की लंका का दहन, हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्प वर्षा एवं जगतजननी माता सीता का हरण कर ले जाते समय रावण-जटायु के बीच आसमान में हुये संघर्ष का प्रदर्शन मुख्य आकर्षण का केन्द्र होंगे।
आपने बताया कि श्रीराम - रावण की सेनाओं का जुलूस सिविल लाइन्स, जानकीपुरम् स्थित रामजानकी मन्दिर से अपरान्ह 4.00 बजे प्रारम्भ होगा जो इलाईट चौराहे से होता हुआ दशहरा मैदान पहुँचेगा। इस जुलूस में अयोध्या में प्रस्तावित भगवान श्रीराम मन्दिर का मॉडल प्रमुख आकर्षण का केन्द्र होगा। अपरान्ह 5:30 बजे मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम एवं लंकाधिपति रावण के मध्य निर्णायक युद्ध होगा तदोपरान्त बुन्देलखण्ड के जाने माने आतिशबाजों द्वारा आतिशबाजी का शानदार प्रदर्शन जनता को देखने को मिलेगा। इन आतिशबाजों के बीच भी आपसी मुकाबला होगा जिनमें क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों से उन्हें नवाजा जायेगा।
उसके बाद सायंकाल 7.00 बजे लंकाधिकपति रावण, कुम्भकरण एवं मेघनाथ के बारूदी पुतलों का दहन विद्युत प्रवाह के माध्यम से होगा।
आपने बताया कि रामकिशन निरंजन एवं शिवेन्द्र भदौरिया की देखरेख में 08 अक्टूबर 2019 को दोपहर 2.00 बजे से दशहरा मैदान पर फैन्सी डेऊेस, रंगोली, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। जिसमें श्रीमती सुनीता शर्मा, धर्मपत्नी विधायक पं0 रवि शर्मा, श्रीमती गीता सोनी धर्मपत्नी श्री विनोद सोनी, तनिष्क शो-रूम की संचालक श्रीमती प्रतिभा बघेल धर्मपत्नी श्री राकेश बघेल, श्रीमती शुभ्रा कनकने धर्मपत्नी श्री आलोक कनकने एवं महिला व्यापार मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती कंचन आहूजा निर्णायक मण्डल के रूप में मौजूद रहेंगी।
पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य आयोजक श्री अशोक जैन, मुख्य संयोजक श्री महेश अग्रवाल रेमण्ड, कोषाध्यक्ष श्री अनूप सहगल, जितेन्द्र सोनी ''जीतूÓÓ, महेन्द्र चौबे, प्रदीप त्रिपाठी, अनुज अग्रवाल मुडिय़ा एवं वरिष्ठ बसपा नेता श्री जुगलकिशोर कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?