कैबिनेट मंत्री,स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण जय प्रताप सिंह व सांसद जगदंम्बिका पाल ने जिगनिहवा कस्बे से शुरु की गांधी संकल्प यात्रा


 

सिद्धार्थनगर,प्रदेश भाजपा ने 150वीं गांधी जयंती पर सभी संसदीय क्षेत्रों में गांधी संकल्प यात्रा  2 अक्टूबर से  शुरू की है,  इसी कडी में पूर्वी उत्तर प्रदेश के नेपाल से लगने बाले जनपद सिद्धार्थनगर गांधी में संकल्प यात्रा बांसी देहात मण्डल  का  शुभारम्भ प्रदेश की सरकार में कैबिनेट मंत्री,स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण जय प्रताप सिंह व सांसद जगदंम्बिका पाल ने जिगनिहवा कस्बे से कर जनपद मे स्वच्छता का संदेश, गाँधी के विचारों को जनसामान्य तक पहुँचाना है।संकल्प यात्रा जिगनिहवा से शुरू होकर गोठवा, हड़हा, गदुरहिया,मऊ, निविहवा, बाहदुरगंज होते हुए बांसी देहात क्षेत्र के अन्य गांवों के लिए निकली।इस अवसर पर इस यात्रा में स्वास्थ्य मंत्री के पुत्र अभय प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजयकांत चतुर्वेदी, पिछड़ा वर्ग क्षेत्रीय महामंत्री शिवनाथ चैधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर,देहात मंडल अध्यक्ष रामसनेही निषाद,शैलेन्द्र दुबे, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, युवा समाज सेवी निखिल प्रताप सिंह,अभिषेक त्रिपाठी, उद्धव सिंह सहित सैकड़ों की संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?