समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत पर सभी मतदाताओं को लोकतंत्र को बचाने के लिए बधाई- अखिलेश यादव

लखनऊ,
     समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के उपचुनावों में जैदपुर, रामपुर, जलालपुर और महाराष्ट्र में मुम्बई विधानसभा के मानखुर्द, शिवाजीनगर तथा भिवंडी ईस्ट क्षेत्रों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत पर सभी मतदाताओं को लोकतंत्र को बचाने के लिए बधाई दी है। उत्तर प्रदेश में जिन 11 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए उनमें केवल एक सीट रामपुर समाजवादी पार्टी के पास थी। तमाम प्रशासनिक दबावों और भाजपाई छल प्रपंच के बावजूद श्रीमती तंजीन फातिमा रामपुर से जीत दर्ज की है। अम्बेडकरनगर के जलालपुर से श्री सुभाष राय तथा बाराबंकी के जैदपुर से श्री गौरव रावत विजयी हुए हैं।  
      मुम्बई विधानसभा के चुनावों में मानखुर्द, शिवाजीनगर से महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष श्री अबू आसिम आजमी तथा भिवंडी ईस्ट से श्री रईस शेख विजयी हुए हैं। मध्य प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी का एक विधायक हैं। स्पष्ट है कि समाजवादी पार्टी के प्रति जनता में बढ़ते विश्वास और भाजपा की कुनीतियों से त्रस्त जनता के ताजा रूझान से राजनीति में बदलाव की एक नई आहट सुनाई दी है।
      उत्तर प्रदेश अब गांधी जी, डाॅ0 लोहिया और डाॅ0 अम्बेडकर जी के विचारों पर चलेगा। भ्रष्टाचार, जातिवादी, गुंडागर्दी और बेईमानी की राजनीति अब नहीं चलेगी। समाजवादी पार्टी भविष्य की राजनीति में भी विकास के लिए आगे कदम उठाती रहेगी।  
      यह प्रसन्नता की बात है कि भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार के कामों के प्रति दुष्प्रचार को नकार कर जागरूक मतदाताओं ने जनहित के कामों और राज्य के विकास के लिए समाजवादी सरकार के प्रयासों को याद रखा है।
      विधानसभा के उपचुनावों को जीतने के लिए भाजपा ने आतंक और दबाव की राजनीति पहले से ही शुरू कर दी थी। समाजवादी कार्यकर्ताओं को फर्जी केसों में फंसाने के साथ इसके प्रमुख नेताओं के खिलाफ पुलिस लग गई थी। राज्य के सभी उपचुनाव क्षेत्रों का मुख्यमंत्री जी ने दौरा किया और यह धमकी भी दी कि विपक्ष को सबक सिखाना है। इसके कारण प्रशासनिक मशीनरी ने पक्षपातपूर्ण ढंग से सत्तारूढ़ दल को जिताने के हथकंडे शुरू किए और विपक्ष को अपमानित करने के कदम उठाए। जनता ने भाजपा को करारा जवाब दिया है।
       ढाई वर्ष में भाजपा सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों से राज्य को तबाह किया है। विकास में उसकी कोई रूचि नहीं रही है। जनता ने भाजपा के दम्भ को तोड़ा है और लोकतंत्र के पक्ष में फैसला किया है। इसके लिए प्रदेश के मतदाताओं को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?