श्री गिर्राज जी सेवा मंडल परिवार ने आगरा के भक्तों के लिए तिथि का किया बदलाव

आगरा : श्री गिर्राज जी सेवा मंडल परिवार की 13 अक्टूबर 2019 दिन शनिवार को कार्यकारिणी  की  बैठक अतिथिवन वाटर वर्क्स पर हुई |  जिसमें इस वर्ष के दिव्य छप्पन भोग महोत्सव" की  तिथियां निर्धारित की गई जैसा की आप सभी को मालूम है इस वर्ष दिव्य 56 भोग महोत्सव 22 दिसम्बर दिन रविवार को संकिर्तन मडंली के साथ दुग्ध धार परिक्रमा व 23 दिसम्बर सोमवार को साधु सेवा, दिव्य छप्पन भोग, विशाल भंडारा व भजन संध्या के साथ श्री गिर्राज जी के श्री चरणों मैं गोवर्धन मे मनाया जाएगा|

 

छप्पन भोग महोत्सव की श्रृंखला में सर्वप्रथम श्री गिर्राज जी के श्री चरणों में  अरदास लगाने हेतु हम सभी 19 अक्टूबर 2019 दिन शनिवार प्रातः 11:00 बजे छप्पन भोग स्थल रमणरेती आश्रम गोवर्धन में  सपरिवार चलेंगे| इसी श्रृंखला में शुभ दीपावली पर्व "अन्नकूट महोत्सव " हम लोग 30 अक्टूबर दिन बुधवार को आगरा में मनाएंगे | भव्य आमंत्रण यात्रा  श्री गणपत गणेश व श्री गिर्राज जी के डोले के साथ दाऊजी की पूनो 12 दिसंबर दिन बृहस्पतिवार  को हम सभी  नगर वासियों को गोवर्धन चलने  हेतु निमंत्रण  देते हुए नगर भ्रमण  राम बरात मार्ग पर चलेंगे| इसी श्रृंखला में भट्टी पूजन करने हेतु हम सभी लोग सपरिवार  17 दिसंबर दिन मंगलवार को छप्पन भोग स्थल गिरिराज जी चलेंगे | मेहंदी का कार्यक्रम 20 दिसंबर दिन शुक्रवार आगरा में होगा | 

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?