2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी सरकार की जीत की उम्मीद-अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव  से आज लखनऊ, में विभिन्न जनपदों से आए समाज के विभिन्न वर्गो के लोेगों ने मुलाकात की। सभी ने भाजपा राज में हो रहे उत्पीड़न पर रोष व्यक्त करने के साथ भाजपा से छुटकारा एवं प्रदेश में सन्् 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी सरकार की जीत की उम्मीद जाहिर की। उन्होने समाजवादी सरकार के समय किए गए कामों के लिए श्री अखिलेश यादव की प्रशंसा की।
     अति घुमन्तु विमुक्त जनजाति की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम गिहार ने बताया कि उनके बारा संग समाज के लोग समाजवादी पार्टी के साथ हैं। वे सब श्री अखिलेश यादव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। सभी का यह मानना है कि जनहित में जो कार्य समाजवादी सरकार में हुए वैसे कार्यो की भाजपा सरकार में कोई आशा नही की जा सकती।
      अखिल भारतवर्षीय गांेड महासभा के श्री हनुमान प्रसाद गोंड ने भेेंटकर समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का इरादा जताया। श्री अखिलेश यादव से पूर्व राज्यमंत्री (दर्जा प्राप्त) तथा अ0भा0 ब्राह््मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के0सी0पाण्डेय एवं उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के पूर्व सदस्य श्री आर0के मिश्र ने अन्य साथियों के साथ भेंटकर ब्राह््मण समाज का समर्थन देने का आश्वासन दिया।
       मथुरा के चैधरी किशन सिंह के साथ श्री अखिलेश जी से आज बड़ी संख्या में किसानों ने भेंट की और सन्् 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए अपने संकल्प से अवगत कराया। नौजवानों के एक दल ने कहा कि समाजवादी सरकार में ही उनके लिए रोजगार की व्यवस्था हुई थी। वे सब बेकारी से व्यथित हैं। व्यापारियों ने नोटबंदी और जीएसटी से उत्पन्न परेशानियों की चर्चा की और कहाकि उनके उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं।
       कई लोग ऐसे भी थे जो लोहिया आवास की उम्मीद के लिए आए थे। कुछ लोगो ने पुलिस पर उत्पीड़न की कार्यवाही करने और परेशान किए जाने की शिकायतें की। रनियां (कानपुर देहात) से आए श्री शिवम शर्मा ने श्रीकृृष्ण के भजन का गायन किया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,