मुख्यमंत्री ने जनपद कासगंज तथा जनपद मुजफ्फर नगर की सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

लखनऊ: 29 नवम्बर, 2019
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद कासगंज तथा जनपद मुजफ्फर नगर में हुई 02 सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को इन दुर्घटनाओं में घायल लोगों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रभावितों को हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?