‘भारत बचाओ रैली’ को सफल बनाने के लिए प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न

 
लखनऊ 02 दिसम्बर।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में आयोजित 'भारत बचाओ रैली' को सफल बनाने के लिए प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के कोआर्डिनेटर एवं प्रभारी उ0प्र0 श्री अनिल सैनी जी मौजूद रहे। बैठक का संचालन श्री विशाल राजपूत ने की।
बैठक में श्री अनिल सैनी जी ने पिछड़ा वर्ग के ब्लाक, जिला एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वह अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचें। उन्होने कहा कि पिछड़ा वर्ग विभाग पर कांग्रेस महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने जो विश्वास किया है उसे पिछड़ा वर्ग विभाग के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जी-जान से पूरा करने के लिए जुट जाएं और दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली में उ0प्र0 से भारी संख्या में पहुंचें।
बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री चैधरी सत्यवीर सिंह बबुआ भैया, श्री छोटेलाल चैरसिया, सीमा कुशवाहा, राजेन्द्र सिंह लोधी, राम गणेश प्रजापति, अमर सिह जांगिड़, ऊषा मौर्या, राज कुमारी, शबीना, नन्द लाल चैहान, दयाराम पटेल, सुनील कुमार, प्रेम नारायण यादव, राज कुमार मौर्या, श्री बक्षराज मौर्य, श्री संतोष चैरसिया, श्री लखन लाल वर्मा, विजय लक्ष्मी शर्मा, डा0 के0पी0 सेन, अशोक वर्धन, जय प्रकाश यादव, मनोज सिंह पटेल, संग्राम सिंह साहू, चन्द्रिका प्रसाद यादव, विकास यादव, परमात्मा यादव, हनुमंत विश्वकर्मा, सुरेश यादव आदि सैंकड़ों की संख्या में पिछड़ा वर्ग विभाग के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?