नोएडा सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा नाॅलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित मेट्रो काॅरिडोर परियोजना पर अनुमोदन


मंत्रिपरिषद ने नोएडा सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा नाॅलेज पार्क-5 तक 14.958 कि0मी0 लम्बाई के प्रस्तावित मेट्रो काॅरिडोर परियोजना (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) पर अनुमोदन प्रदान किए जाने सम्बन्धी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नोएडा सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा नाॅलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित मेट्रो परियोजना का निर्माण कार्य नोएडा मेट्रो रेल काॅरपोरेशन द्वारा कराया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण द्वारा नोएडा, ग्रेटर नोएडा की यातायातीय व्यवस्था को सुगम एवं सुचारु बनाने हेतु पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के रूप में मेट्रो सिस्टम परियोजना क्रियान्वित की जाएगी। नोएडा सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा नाॅलेज पार्क-5 तक
14.958 कि0मी0 लम्बी मेट्रो परियोजना की लागत के वित्त पोषण में राज्य सरकार के अंश 327 करोड़ रुपए तथा सब-आॅर्डिनेट डेट 177 करोड़ रुपए का वहन नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा द्वारा अपने संसाधनों से अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाली लम्बाई के अनुपात में किया जाएगा। इस परियोजना में राज्य सरकार द्वारा कोई धनराशि नहीं दी जाएगी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?