आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को भी राजधानी के विभिन्न इलाकों में जरुरतमंद लोगों को भोजन एवं अनाज का वितरण किया

आदर्श व्यापार मंडल के विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारी परिवार सहित लोगों की मदद करने में जुटे


 सालेह नगर,औरंगाबाद पराग,पण्डित खेड़ा,जयप्रकाश नगर,  जानकीपुरम, हसनगंज, डालीगंज ,फैज़ल्लागंज, खदरा, मड़ियाव, चिनहट ,मटियारी आम्रपाली ,इंदिरा नगर सहित अनेक इलाकों में संगठन के पदाधिकारियों ने अनाज एवं भोजन का वितरण किया
 आपदा के इस समय में आदर्श व्यापार मंडल की विभिन्न इकाई  के पदाधिकारी अपने परिवार सहित गरीबो एवं जरुरतमंदो की सहायता हेतु आगे बढ़ कर आए हैं तथा अपने परिवार सहित उनकी सहायता में  जुट गए है
 
शनिवार को संगठन के लखनऊ इकाई के वरिष्ठ महामंत्री दीपक लांबा ने500  पैकेट भोजन जरूरतमंदो को सालेह नगर ,औरंगाबाद, पराग,पण्डित खेड़ा, जयप्रकाश नगर क्षेत्र में   वितरित किए  इस काम में उनके साथ श्रीमती सुनीता लांबा,  मुकेश बाजपेई भी मौजूद रहे
दीपक लांबा ने बताया लॉक डाउन की संपूर्ण अवधि तक उनके द्वारा रोजना भोजन वितरण किया जायेगा
 
संगठन की महिला इकाई  की नगर अद्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल द्वारा पुलिस के  सहयोग से जानकीपुरम हसनगंज ,डालीगंज फैजुल्ला गंज, खदरा ,मडियांव,  इलाकों में भोजन वितरित किया  गया उनके साथ सहयोग में श्रीमती शीला अग्रवाल,  राकेश अग्रवाल ,आर्यन, बाबी, रूबी कश्यप, शिवा यादव ,आरती, हिनाखान,आशु भी जुटे


संगठन के ट्रांस गोमती  अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, ट्रांस गोमती उपाध्यक्ष उदय कांत श्रीवास्तव, तकरोही महिला इकाई की अध्यक्ष अंजली मौर्या द्वारा इंदिरा नगर, तकरोही ,बी ब्लॉक क्षेत्र में भोजन का वितरण किया गया


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?