भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी ने आज किसान मोर्चा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग


लखनऊ 27 अप्रैल 2020, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने वैश्विक आपदा के समय कोरोना के खिलाफ योद्धा रूप में मानवता की सेवा कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया है।  उन्होंने कहा पार्टी कार्यकर्ता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाहन के अनुरूप दो गज की शारीरिक दूरी व लॉकडाउन के नियमां का पालन करते हुए सेवा कार्यो में अपना योगदान दें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आज किसान मोर्चा के पार्टी पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि आजकल किसान क्रय केंद्रों पर अपनी उपज को बेचने हेतु जा रहे है। ऐसे में सरकार द्वारा खोले गए क्रय केंद्रों तक पहुंचने में किसानों को कोई कठिनाई न हो इसके लिए किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से पहल करते हुए संकट के समय मे अन्नदाता किसानों की हर सहायता के लिए उपलब्ध रहना होगा। उन्होंने कहा क्रय केंद्रों पर अपनी उपज लेकर पहुंचे किसान बिना कठिनाई के अपनी उपज बेच सके इसके लिए भी किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को योजनापूर्वक कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी क्रय केंद्र पर किसी तरह की कठिनाई हो तो उसके समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए समस्या का समाधान कराए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस जहां पूरी दुनिया में तबाही मचाने में जुटा है, वहीं हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार नागरिकों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए दिन रात योजनापूर्वक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा वैश्विक आपदा के संकट के समय हम सब पार्टी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व बनता है कि कही पर भी कोई गरीब भूखा न रह जाये हर जरूरतमंद को सहायता मिल सके।
                                       


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?