भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी ने श्री योगी आदित्यनाथ जी के पूज्य पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है

लखनऊ 20 अप्रैल 2020, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन श्री सुनील बंसल ने मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के पूज्य पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री संगठन श्री सुनील बंसल ने सोमवार को योगी आदित्यनाथ जी के पिता के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री आवास जाकर अपनी शोक संवेदना प्रकट की।
प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्रदेव सिंह जी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश कोरोना महामारी के संकट में है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस समय प्रदेश को इससे निजात दिलाने में लगे हैं। आज उनके पूज्य पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी इस नश्वर जगत को छोड़कर गोलोकवासी हो गए। उनका निधन काफी पीड़ादायी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने दिवंगत पुण्यात्मा के चरणों में शत्-शत् नमन करते हुए, ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें श्री हरि अपने पावन चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। प्रदेश महामंत्री संगठन श्री सुनील बंसल जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिताजी श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के निधन को अत्यंत दुःखद समाचार बताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को इस कठिन समय मे शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पूज्य पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, संजीव बालियान, जसवंत सैनी, नबाब सिंह नागर, शिवनाथ यादव, पदमसेन चैधरी, पुरूषोत्तम खडेलवाल, अक्षयवर लाल गौड़, बीएल वर्मा, रंजना उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पंकज सिंह, गोविन्द नारायण शुक्ला,  विद्यासागर सोनकर, अशोक कटारिया, सलिल विश्नोई, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी सिंह, सुब्रत पाठक, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी, सत्य प्रकाश एवं अशोक तिवारी, शिवकुमार पाठक, ब्रज बहादुर जी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।
                                       


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?