बुंदेली शब्द-देखे आपको कितनी बुन्देलखण्डी आती है

बुंदेली शब्द
1. दरवाज़ा- दुआर , किवारा
2.छत-     अटरिया 
3.कमरा- एतीदुआरी 
4.झूला-  झुलना 
5.पलंग- पलंगा 
6.बिस्तर-  बिछउना ,                   गद्दीतक्की
7.बाथरूम- हनान घरुआ 
8.कैंची-  कतरनी 
9.रविवार- इत्तवार 
10.बिंदी- टिकुली 
11.सीढिया- सिढियां , नसेनी 
12.हलवा-हलुवा ,गाढी लपसी 
13.सब्जी- तरकारी 
14.छोटी कटोरी- कचुल्ला , कचुल्ली 
15.कंघा- ककवा ( ककई )
16.पॉलिथीन- पन्नी 
17.पायल-बिछुआ 
18.लुंगी- पंच्चा 
19.थप्पड़- चमाटा 
20.संडास - टट्टी घर 
21.गरम- तत्ता 
22.रजाई- सुपेती , कमाच
23.कपड़े- उन्हा लत्ता
24.घरवाली- घरइतिन ,घर से.
25.मूर्ख- मूरख 
26.पागल- पगला 
27.पति- खसम , घरवारा 
28.खिलौने-खिलउना 
29.ताला- तारा ( कुची  )
30.फुर्सतिया -निकमिया 
31.गिलहरी - गिलहरिया 
32.धूप --  घाम 
33.नमक - नून , रामरज 
34.चूहा - चुखरा , मूस.
35.छिपकली - बिसतुइया 
36.दीवार  - दिवार 
37.जूतियां - पनही , उपनहा 
38.ढूंढना - ढूंढा ढांडी 
39.रोटी - रुटिया , गकरियां , पनपथू 
40.गेंद - गेंदिया ।
यह शब्दावली उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के उत्तरी क्षेत्र में बोली जाने वाली क्येटरी तथा लुधाती क्षेत्र में बोली जाती है । परंतु इस क्षेत्र में मैं केवल जन्म से किशोरावस्था तक रहा हूं। तथा अब मुझे बुंदेलखंड छोड़े हुए लगभग 53 वर्ष बीत चुके हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?