पत्रकारों को 25 लाख रुपए का जीवन बीमा दिया जाए-कांग्रेस

सेवा में,
मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश सरकार।
लखनऊ।

महोदय,
पूरी दुनिया में कोरोना महामारी चरम पर है। मानवता संकट के मुहाने पर खड़ी है। इस संकट की घड़ी में तमाम लोग निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा में लगे हुए हैं। लोकतंत्र का चैथा स्तंभ इस विपदा में हम तक हर पल की सूचना पहुंचा रहा है लेकिन ग्रामीण स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के मीडियाकर्मियों के जीवन पर कई तरह के संकट मंडरा रहे हैं।
मेरा आपसे आग्रह है किः-



1. तत्काल प्रभाव से सभी मीडिया कर्मियों को मास्क और सेनेटाइजर तक भी उपलब्ध कराया जाए।


2. लॉक डाउन में अपनी जान जोखिम में डालकर सूचनाएं एकत्र कर रहे पत्रकारों को भी कम से कम 25 लाख रुपए का जीवन बीमा दिया जाए। 


3. इस आपदा में पल पल की खबर मीडिया के साथी हम तक पहुंचा रहे हैं। लेकिन कुछ जगह से मीडियाकर्मियों के साथ पुलिसिया दुर्व्यवहार की सूचना आ रहीं हैं, जोकि दुःखद है। तत्काल प्रभाव से आप पुलिस आला अधिकारियों को निर्देशित करें कि मीडियाकर्मियों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार न किया जाए। 


मुझे उम्मीद है कि मेरी सलाह को आप गंभीरता से विचार करेंगे।

दिनांक: 12 अप्रैल 2020
                                           भवदीय
                                   अजय कुमार लल्लू
                प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?