उद्योगों द्वारा किया गया 387326 श्रमिकों को 45777.66 लाख रुपये वेतन भुगतान -डा0 नवनीत सहगल

लखनऊः 16 अपै्रल, 2020

      उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव डा0 नवनीत सहगल ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत लाॅक डाउन के दौरान प्रदेश में अब तक 34075 औद्योगिक इकाइयों मंे कार्यरत 387326 श्रमिकों को 45777.66 लाख रुपये वेतन का भुगतान कराया जा चुका है।

     डा0 सहगल ने बताया कि प्रदेश में आवश्यक वस्तुएं बनाने वाली 6250 इकाइयां क्रियाशील है, जो किन्हीं कारणों से बंद हैं उनकों भी जल्द से जल्द चालू कराने के प्रयास किये जा रह हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 9725 इकाइयां कार्यस्थल पर ही मजदूरों को रोकने में अपनी सहमति प्रकट कर चुकी है। 

      प्रमुख सचिव ने बताया कि लाॅक डाउन अवधि में आटा, तेल तथा दाल आदि खाद्य वस्तुओं की कमी न होने पाये इसके लिए प्रदेश में स्थापित मिलों एवं इकाइयों से लगातार सम्पर्क कर उन्हें क्रियाशील बनाये रखने के प्रयत्न किये जा रहे है। आज तक मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 909 फ्लोर मिलें/आटा चक्कियां क्रियाशील हो चुकी है। 419 तेल मिल इकाइयां पूरी क्षमता के साथ उत्पादनरत् है।  इसी प्रकार 267 दाल मिलों का संचालन प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि जो इकाइयां किन्हीं कारणों से बंद हैं, उनकों यथाशीघ्र चालू कराये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

      डा0 सहगल ने बताया कि सेनिटाईजर बनाने वाली कुल 99 इकाइयां क्रियाशील है।  मेडिकल इक्यूपमेंट एवं दवाइयों के निर्माण में 412 इकाइयां उत्पादनरत् है, शेष इकाइयों के यथाशीघ्र संचालन के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट, अन्य इक्यूपमेंट तथा मास्क इक्यूपमेंट की 72 में से 70 यूनिटें क्रियाशील हैं, जबकि 02 इकाईयांे का सैम्पिल अनुमोदन हेतु भेजा गया है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?