32वे दिन भी जारी है ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का राशन वितरण अभियान और कोरोना योद्धाओं का सम्मान


लखनऊ ,ममता चैरिटेबल ट्रस्ट  अभियान के 32वे दिन भी खाद्यान वितरण के साथ साथ कोरोना योद्धाओ का सम्मान भी जारी है।राजीव गांधी वार्ड-2 मिनी स्टेडियम विनय खण्ड गोमती नगर में नगर निगम एवं जल निगम के 185 सफाईकर्मियों का कोविड स्वास्थ्य किट, राशन पैकेट एवं फूल माला के साथ ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री राजीव मिश्रा द्वारा शानदार सम्मान किया गया।इस मौके पर उपस्थित अथितियों,पदाधिकारियों,स्वंय सेवको एवं महानुभावो ने ताली,घण्टी और शंख बजाकर कोरोना योद्धाओ का अभिवादन किया। सम्मान समारोह प्रांगण में एकत्रित जरूरतमन्दों को खाद्यान भी वितरित किया गया।इस गरिमामयी बेला पर वरिष्ठ पार्षद श्री अरुण तिवारी,रोहित सिंह,जगदीश रॉय, रामायण सिंह,एवं उज्ज्वल चौधरी मौजूद रहे।
   वही मौलवी गंज के निराश्रितों, वंचितों और मलिन बस्तियों के गरीबो को खाद्यान बांटा गया।इस मौके पर स्थानीय प्रभारी के रूप में पार्षद मुकेश सिंह(मोंटी),अज़हर,शाकिब,जगदीश शुक्ला, सत्यप्रकाश शर्मा,एवं अनुज कुमार ने मौके पर सहयोग किया
इसके अतिरिक्त टोलफ्री 9455877777 के माध्यम से कल से आज विज्ञप्ति लिखने तक    गोमती नगर में 200,चिनहट में 85,तिवारी गंज में 300,मोतीनगर 150 सहित  पूर्व चयनित एवं टोलफ्री के कुल 2200 परिवारों को राशन के  पैकेट  वितरित किया गया।



      अभियान के मुख्य संरक्षक एडवोकेट विपिन मिश्रा, सहसंयोजक मोहित मिश्रा,एवं आयुष मिश्रा के पर्यवेक्षण में ट्रस्ट ने एक अनूठी पहल करते हुए लखनऊ के मुख्य  लोकप्रिय चौराहों पर चित्रकारी,प्रदर्शनी एवं हस्तकला के माध्यम से कोरोना के सम्बंध में जनजागरण,चिकत्सीय निर्देशो  व आम जनमानस में सावधानी,सतर्कता के भाव पैदा करने हेतु भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस क्रम में आज मवैया ,विधान सभा,एवं ऐशबाग ईदगाह चौराहों पर ऊपरोक्त प्रदर्शनी  का असयोजन किया गया।इस मौके पर नवीन मिश्रा,अजय सिंह उमाशंकर सिंह,विजय सिंह, आदेश शुक्ला ,शत्रुघ्न रावत,प्रांशु मिश्रा,लव वर्मा,आदि ने विशेष सहयोग दिया।उक्त जानकारी संस्था के ट्रस्टी एवं अभियान संरक्षक डॉ राजेश शुक्ला ने दिया



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?