औद्योगिक/सेवा क्षेत्र की इकाई स्थापित करने हेतु करें आनलाइन आवेदन

 ललितपुर।                                                  
जनपद के युवक/युवतियां/भावी उद्यमी जो अपनी औद्योगिक/सेवा क्षेत्र की इकाई स्थापित करने के इच्छुक हो, के लिए सबसिडी युक्त ऋण प्राप्त करने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ष्मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगर योजनान्तर्गतष् शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों से नई औद्योगिक इकाईयों की स्थापना हेतु आॅन लाइन आवेदन पत्र विभाग की बेबसाइड ूूूण्


diupmsme.upsdc.gov.in के माध्यम से दिनांक 30.05.2020 तक आमंत्रित किया जा रहा है।
 योजनान्तर्गत आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष के साथ कम से कम हाईस्कूल उत्र्तीण होना अनिवार्य है आॅन लाइन आवेदन पत्र में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, कार्यस्थल निजी होने अथवा 07 वर्ष की किरायेदारी का अनुबंध पत्र, पूर्व में किसी भी सरकारी योजना में अनुदान न लिये जाने का शपथ पत्र संलग्न किया जाना है। परिवार में पति एवं पत्नी में से एक ही के द्वारा आवेदन किया जा सकता है।योजनान्तर्गत उद्योग क्षेत्र की रू0 25.00 लाख तक की कुल परियोजना लागत की सूक्ष्म इकाइयों तथा सेवा क्षेत्र की रू0 10.00 लाख तक की कुल परियोजना लागत की सूक्ष्म इकाईयों को कुल परियोजना लागत का 25 प्रतिषत उद्योग क्षेत्र हेतु अधिकतम रू0 6.25 लाख तथा सेवा क्षेत्र हेतु अधिकतम रू0 2.50 लाख की सीमा तक मार्जिनमनी उपलब्ध कराया जायेगा, जो उद्यम के 02 वर्ष तक सफल संचालन के उपरान्त अनुदान में परिवर्तित हो जायेगा। कुल परियोजना लागत में पूॅजी व्यय (भूमि क्रय की लागत को छोड़कर) और कार्यशील पूॅजी का एक चक्र शामिल होंगे। परियोजना लागत में किराये पर वर्कशाॅप/वर्कशेड लिए जाने को शामिल किया जा सकता है परन्तु भूमि क्रय की लागत को परियोजना लागत में सम्मिलित नहीं किया जायेगा।


 


 


 


 


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?