बैंक में खाता धारकों की लगी भीड

पिलुआ,जनपद एटा ,कोरोना वायरस  के  चलते  देश  भर में  लागू  लाॅक डाउन  से बैंक में  आने वाले  खाताधारकों की लाइन  लगाने के लिए  पुलिस  बल को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है ।  आज हमारी  टीम ने  11बजकर10मिनट पर  पिलुआ  कस्बे में स्थित  एसबीआई की  की शाखा  एवं  ग्राहक  सेवा  केंद्र  पहुंची तो ग्राहकों की  लम्बी  लाइन  लगी  हुई थी। कुछ  महिलाएं  एवं  बुजुर्ग  जमीन पर  बैठकर  अपनी  बारी का इंतजार कर रहे थे । थाने से ड्यूटी पर  भेजे गये पीसी ओमपाल  सिंह ब कांस्टेबल  राजीव  बाल्यान  व महिला  कांस्टेबल  आरती  यादव  काफी  मशक्कत  करते दिखे। महिला  कांस्टेबल  आरती  यादव  की मृदु भाषा शैली  की महिला  खाताधारकों  में  काफी  चर्चा  हो रही थी। भीड की अनुपात में  पुलिस  की  संख्या  कम थी। मगर  फिर भी  यह जवान मुस्तैदी के साथ  अपने दायित्व का निर्वाह करते  नजर आए । 
ऐसे  कर्मवीरों का हमारी  समाज कल्याण सेवा समिति रजि0 ह्रार्दिक अभिनन्दन करती है । 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?