बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार में महिला को सरेराह पीटने बाले गये जेल

बलरामपुर के थाना रेहरा बाजार \में एक महिला को सड़क के किनारे कुछ लोग बहुत बुरी तरह से मारपीट रहे हैं। इस वीडियो का संज्ञान लेकर के तत्काल थाना रेहरा बाजार में अभियोग पंजीकृत करवा दिया गया है। प्रकरण में  महिला का पति, उसका जेठ और उसके अन्य परिजन मिलकर पारिवारिक विवाद में उस महिला से मारपीट रहे थे।
 पुलिस द्वारा 6 अभियुक्तों में से 4 अभियुक्त महिला का पति, देवर, जेठ और जेठ का एक लड़का जिन्होंने मारपीट की थी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जेठ के दो लड़के फरार हैं। उनकी गिरफ्तरी हेतु प्रयास किया जा रहा है।
यूपी 112 के दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। 
अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र ही अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।यह जानकारी देव रंजन बलरामपुर पुलिस अधीक्षक ने दी है।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,