भाजपा ने शुरू किया प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए अभियान

लखनऊ 13 मई 2020, कोरोना संक्रमण के कारण आई वैश्विक आपदा के कारण अपने गाँव-घर को वापसी के लिए सड़कों पर निकल पड़े प्रवासी श्रमिकों  को किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने योजनाबद्ध ढंग से घर वापसी कर रहे प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए अभियान शुरू किया है। 

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी के निर्देशन में भाजपा ने पूरे उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से लगभग 150 ऐसे केन्द्रों/मार्गों को चिन्हित किया है जहाँ से बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक/मजदूर अपने गाँव-घर की ओर वापसी कर रहे है। पार्टी द्वारा विशेष रूप से चिन्हित किये गये ऐसे सभी केन्द्रों से गुजर रहे प्रवासी श्रमिकों/मजदूरों को भाजपा कार्यकर्ता भोजन, पानी, मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के साथ ही आवश्यकतानुसार श्रमिकों को चप्पल भी उपलब्ध करा रहे है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह पार्टी के कार्यकर्ताओं का आवाहन करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता दो गज की शारीरिक दूरी लाॅकडाउन के नियमों का पालन व सरकार द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने जिलों व गाँवों लौट रहे प्रवासी श्रमिकों/मजदूरों की मदद करें। उन्होंने कहा जो श्रमिक अपना काम व रोजगार छोड़कर घर वापसी कर रहे है, स्वभाविक है कि उनके सामने तमाम कठिनाइयाँ भी होगी। ऐसे प्रवासी श्रमिकों के हितो को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नेतृत्व वाली भाजपा प्रदेश सरकार लगातार फैसले ले रही है। प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के लिए भी राज्य सरकार द्वारा बेहतरीन प्रबन्ध किये गए है। बावजूद इसके कई प्रवासी श्रमिक अलग-अलग साधनों सहित साईकिलों से भी अपने घर वापसी के लिए सड़को पर हैै। ऐसे प्रवासी श्रमिकों को घर वापसी के दौरान किसी तरह की कोई कठिनाई न हो इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिलोें-जिलों में मुख्यमार्गों पर जहाँ से बड़ी संख्या में श्रमिक घर वापसी कर रहे है उनको भोजन, पानी, मास्क सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराते हुए उनका सहयोग कर रहे है।

प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री सुनील बंसल जी के निर्देशन में पार्टी कार्यकर्ता सेवा कार्य कर रहे है। संगठनात्मक स्तर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जे.पी.एस. राठौर, काशी और गोरखपुर क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, पश्चिम व ब्रज क्षेत्र, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अवध व कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र से समन्वय करते हुए प्रवासी श्रमिकों को घर वापसी के दौरान रास्ते में किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो इसके लिए पार्टी के अलग-अलग जिलों के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ समन्वय व संवाद कर रहे है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?