भारतीय मानवाधिकार समिति व जन सूचना अधिकार मंच का संयुक्त अभियान: नेशनल हाइवे पर प्रवासी मजदूरों को कराया भोजन

ललितपुर।
भारतीय मानवाधिकार समिति व जन सूचना अधिकार मंच द्वारा प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नेशनल हाईवे से निकलने वाले मजदूरों को भोजन व ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया।
       संस्था द्वारा कोरोना वायरस महामारी के दौरान परेशान आम जनता की मदद की जा रही है। पहले महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके बाद विभिन्न प्रदेश व जनपदों से लौट रहे मजदूरों को भोजन पानी की व्यवस्था की जा रही है। इस अभियान के तहत संस्था की महिला सदस्य अर्चना तिवारी, सीता पटेरिया, शिवानी, संगीता व्यास ,नंदनी विश्वकर्मा, प्रेमलता आदि ने संस्था द्वारा संचालित रसोई में खाना तैयार किया। संस्था अध्यक्ष मुदित चिरवारिया ,कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य मंसाराम वर्मा ,महानगर प्रभारी नंदकिशोर वर्मा ,मोहित करण, राजेंद्र मिश्रा राम शरण कुशवाहा आदि ने नेशनल हाइवे पर मैरी गांव के नजदीक प्रवासी मजदूरों को खाना खिलाया।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?