चन्दौसी में फंसे श्रमिकों ने प्रशासन से लगाई घर वापसी की गुहार


चन्दौसी में लाक डाउन के चलते निर्माण कार्य बंद होने के बाद रहने और खाने की समस्या से जूझ रहे मध्य प्रदेश के 49 श्रमिकों ने गुरुवार को जिला प्रशासन से घर भेजने की गुहार लगाई है। प्रशासन ने मजदूरों जल्द ही घर भेजने का आश्वासन दिया है। देश में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है और इसी के साथ प्रवासी मजदूरों का महापलायन भी जारी है। अलग-अलग राज्यों में फंसे हजारों कामगारों की घर वापसी के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी प्रारम्भ की गई हैं। जनपद में फंसे मध्यप्रदेश के प्रवासी मजदूर 23 मार्च से घर वापसी के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। गुरुवार को एक बार फिर इन श्रमिकों ने जिला प्रशासन से 17 मध्यप्रदेश भेजे जाने की व्यवस्था करने की गुहार लगाई। जनपद के नोडल अधिकारी सूर्य मणि ने तहसील प्रशासन को श्रमिकों को जल्द ही मध्य प्रदेश भेजने व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?