डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने ड्यूटी से नदारद एआरटीओ का वेतन रोका मांगा स्पष्टीकरण

  ●अनफिट अनधिकृत वाहनों की जांच हेतु जिलाधिकारी ने लगायी थी एआरटीओ की ड्यूटी     ●लॉक डाउन तोड़ने पर बुलेरो सीज, होटल पर भी करवाईडीएम ने एसपी के साथ रात्रि प्रहर में मुख्यालय में भ्रमण कर  लॉक डाउन का जायजा लिया                            ●लॉक डाउन पालन कराने के दिये कड़े निर्देश     

           

हमीरपुर 22 मई 2020         बीती देर रात्रि जिलाधिकारी डॉ ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने मुख्यालय में लॉक डाउन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन, किंग रोड होते हुए सुभाष मुख्य बाजार, रमेड़ी, श्री विद्या मंदिर होते हुए कलेक्ट्रेट, बस स्टॉप, कालपी चौराहा तक तथा हमीरपुर सीमा पर स्थित सरसई में लॉक डाउन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर वाहन चालको को कड़ी चेतावनी देते हुए शाम 07 बजे के बाद अनावश्यक रूप से घूमते पाये जाने पर वाहन सीज करने के निर्देश देते हुए कहा कि सायं 7:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक जिले में  आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार की गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी। शाम 7:00 बजे के बाद अनावश्यक रूप से घूमते पाए जाने पर संबंधित वाहन को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एक चार पहिया वाहन (बुलेरो) में अनावश्यक रूप से चार पांच लोगों को घूमते पाए जाने पर जिलाधिकारी ने वाहन सीज करने के निर्देश दिए । भ्रमण के दौरान श्री विद्या मंदिर के पास एक भोजनालय खुला पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए । 

 तदोपरांत  जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने जालौन-हमीरपुर की सीमा पर सरसई गांव में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रात्रि 10:00 बजे के बाद गैर प्रांतों से आने वाले वाहन चालकों को रोककर आराम कर सुबह अपने गंतव्य स्थान जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि 10:00 बजे के बाद कोई भी सवारी वाहन / टैक्सी आदि ना चले। ज्ञात हो कि देर रात्रि गैर प्रान्तों से आने वाले सवारी वाहन / टैक्सी  से आने वाले चालक जल्दी पहुँचने के चक्कर में पर्याप्त नींद नहीं लेते जिससे झपकी आदि आने से  बिगत दिनों में सड़क दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सरसई में अनफिट वाहनों / अनाधिकृत वाहनों की जांच हेतु जिलाधिकारी द्वारा ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद  सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के ड्यूटी में अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी ने उनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा कार्यवाही हेतु शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए । 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,