दो कोरोना पॉजिटिव और मिले

रायबरेली जिले में अब 17 एक्टिव केस, कुल संख्या हुई 67


शहर के पूर्व हॉट स्पॉट रहे किला बाजार के 19 वर्षीय युवक 22 मई व कहारों का अड्डा के 32 वर्षीय युवक की 23 की सैम्पल रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एक बार फिर प्रशासन की मुश्किलें बढ़ा दी है। दोनों युवक मुंबई से आए थे। कोविड.19 की जांच के दौरान दोनों व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिनका अब इलाज जारी किया जा चुका है। __ ज्ञात हो कि जनपद में 50 के लगभग कोरोना पॉजिटिव होने पर तीन केस एक्टिव बचे थे लेकिन अब प्रवासी मजदूरों की जैसे जनपद में इंट्री हुई अब लगातार पॉजिटिव केसों में बढ़ोत्तरी शुरू हो चुकी है एक के बाद एक जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट का सिलसिला जारी है। सबसे बड़ी कि बाहर से आये इन प्रवासी मजदूरों होम क्वारन्टीन किया गया है लेकिन बाहर घूमते देखे जा सकते है जिससे खतरा और बढ़ सकता है। जनपद में अब तक एक मृत्यु हुई है। रिकवर्ड केस 49 हुए हैं, पाजिटिव 67 मरीज में 17 एक्टिव मरीज अवशेष है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,