गरीब, असहाय, जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरूषों को खाद्यान्न सामग्री, मास्क, साबुन एवं सेनेटाइजर का किया वितरण


ललितपुर।
            कोरोना वायरस महामारी के संक्रमण से बचाव एवं इसके संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने हेतु माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार माननीय मदन लाल निगम जनपद न्यायाधीष/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,ललितपुर द्वारा सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए ग्राम राखपंचमपुऱ सिद्ध क्षेत्र में जाकर गरीब, असहाय, जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरूषों को खाद्यान्न सामग्री, मास्क, साबुन एवं सेनेटाइजर का वितरण किया गया। माननीय जनपद न्यायाधीष महोदय द्वारा महामारी से बचाव हेतु मास्क, सेनेटाइजर एवं सामाजिक दूरी की उपयोगिता के संबंध में अवगत कराया तथा सरकार द्वारा निर्देषित नियमों का अनुपालन हेतु प्रेरित किया। 
  इस दौरान श्री जगदीष कुमार अपर सत्र न्यायाधीष (एस0सी0/एस0टी0 एक्ट), श्री अजय पाल सिंह अपर सत्र न्यायाधीष (डकैती), श्री निर्भय प्रकाष अपर सत्र न्यायाधीष (पाॅक्सो एक्ट)/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री रवि कुमार गुप्त, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, मनोज कुमार सरोज, तहसीलदार, सुशील कुमार शुक्ला, लेखपाल, जनपद न्यायालय के विनोद कुमार जैन, शंकर सिंह राजपूत, कल्याण, राघवेन्द्र, संजय प्रसाद दुबे रोहित राठौर, देवेन्द्र कुमार एवं लाखन सिंह ग्राम प्रधान राखपंचमपुर, हरिश्चन्द्र ग्राम प्रधान बाजनौ, रामकिशोर कौशिक, नन्दलाल यादव आदि उपस्थित रहें। 


 


 


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?