गोवंश के अवशेष मिलने पर मचा हड़कंप, रोष

 संभल हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव में गोवंश के अवशेष मिलने पर हड़कंप मच गया। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस अवशेषों को जंगल में ही दफना दियाजानकारी होने पर पशु चिकित्सकों ने अवशेषों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर धतरा के जंगल में शुक्रवार सुबह 6 बजे कुछ युवा दौड़ लगा रहे थेवह जैसे ही नहर के पास पहुंते तो तीन लोग नहर के पास खली पड़े खेत में गोवंश का वध करते मांस कट्टों में भरते दिखे। युवाओं को देखकर वह बाइक लेकर भाग गए। इसकी सूचना ग्राम प्रधान पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर गोवंश के मांस व अवशेषों को दफना दिया। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सकों ने अवशेषों को निकालकर अपने साथ ले गए।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?