ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या व हत्या का षणयंत्र रचने वाले 04 नफर अभियुक्तों गिरफ्तार

जनपद अयोध्या में दि0 18.05.2020 को ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या व हत्या का षणयंत्र रचने वाले 04 नफर अभियुक्तों गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त आला-ए-कत्ल 02 अदद नाजायज देशी तमन्चा एवं 02 अदद जिन्दा, 01 खोखा कारतूस व 01 अदद कुल्हाड़ी बरामद।
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या आशीष तिवारी के दिशा निर्देशन में बीते दिनाॅक 18.05.2020 को पलिया प्रताप शाह के ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या में सम्मिलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व आला-ए-कत्ल की बरामदगी हेतू पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर के नेतृत्व में प्र0नि0 थाना इनायतनगर व क्राईम ब्रान्च एसओजी टीम प्रभारी की संयुक्त पुलिस टीमें गठित की गयी थी।
 गठित पुलिस टीम घटना में सम्मिलित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयासरत थी, दिनाॅक 23.05.2020 को प्र0नि0 थाना इनायतनगर मय टीम व ैव्ळ प्रभारी मय टीम अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चर्चा कर रहे थे, इसी बीच जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि हत्या में शामिल अभियुक्त भाउपुर तिराहे पर कही जाने के लिए खडे है इस सूचना पर विश्वास करके पुलिस टीम ने मुखविर के बताये अनुसार उक्त स्थान पर पहुॅचकर दोनों टीमों द्वारा  घटना में शामिल 04 अभियुक्त अंकित यादव, रजनीश उर्फ रज्जन तिवारी, सौरभ यादव व रामदीन उर्फ बीरू को गिरफ्तार किया गया। 
 पकडे गये अभियुक्तों से पुछने पर बताये कि राम पदारथ उर्फ नान्ह यादव (मृतक) और ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह (मृतक) के बीच चुनावी रंजिश थी, रंजिशन राम पदारथ यादव व अपने बेटे अंकित यादव व अन्य दोस्तों के साथ मिलकर षणयंत्र रचकर पूर्व नियोजित योजना के अनुसार 18.05.2020 को गाॅव में हो रही पंचायत के दौरान राम पदारथ यादव व ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह के बीच वाद-विवाद के दौरान राम पदारथ यादव के द्वारा गोली मारने का प्रयास किया गया और गुत्थम गुत्था के दौरान राम पदारथ के असलहे की गोली उसको स्वयं को लग गयी। उसी दौरान अंकित यादव द्वारा लिए गये तमन्चे के फायर व साथी बीरू द्वारा कुल्हाडी के वार से मौके पर ही प्रधान जय प्रकाश सिंह की हत्या कर दी गयी। मौके से फरार होकर हत्या में प्रयुक्त हथियारों को अहिरन का पुरवा से पहले स्थित बाग की घनी झाडियों में छुपा दिया था, जिसे गिरफ्तारी के पश्चात अभियुक्तों द्वारा बरामद कराया गया। बरामद हथियारों को वैलेस्टिक जाॅच हेतु फारेन्सिक लैब भेजा जा रहा है। अन्य इलेक्ट्रानिक व भौतिक साक्ष्यों को समायोजित करते हुए घटना का सफल अनावरण किया गया है, तथा हत्या में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी की गयी है।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 302/2020  धारा-147,148, 149, 323, 504, 302, 120बी, 34 भादवि व 3/25/27 आम्र्स एक्ट थाना इनायतनगर अयोध्या।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 
1. अंकित यादव पुत्र राम पदारथ यादव उर्फ नान यादव नि0 पलिया प्रताप शाह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।
2. रजनीश उर्फ रज्ज्न तिवारी पुत्र शिव कुमार नि0 पुरेगुरूबक्श पलिया प्रताप शाह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।
3. सौरभ यादव पुत्र दुर्गा प्रसाद यादव नि0 गोकुला थाना कुमारगंज जनपद अयोध्या।
4. रामदीन उर्फ बीरू पुत्र उदल बनराजा नि0 पलिया प्रताप शाह थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या।
विवरण बरामदगीः-   
1- 01 अदद देशी तमन्चाा .315 बोर व 01 अदद खोख कारतूस .315 बोर।
2- 01 अदद देशी तमन्चा .12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर।
3- 01 अदद कुल्हाड़ी आहिनी।
अनावरण/गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः- 
1. प्र0नि0 अशोक कुमार सिंह थाना इनायतनगर 
2. उ0नि0 अभिषेक सिंह प्रभारी एसओजी टीम
3. व0उ0नि0 उपेन्द्र प्रताप सिंह थाना इनायतनगर 
4 उ0नि0 र.ाविजय प्रताप सिंह थाना इनायतनगर 
5 उ0नि0 शिवानन्द यादव थाना इनायतनगर 
6 का0 राम कुमार थाना इनायतनगर  
7 का0 अभय यादव थाना इनायतनगर   
8 का0 गौरव मलिक थाना इनायतनगर 
9 का0 राहुल सिंह थाना इनायतनगर
10 का0 संतोष कुमार थाना इनायतनगर
11 का0 लल्लू यादव सर्विलांस सेल    
12 मनीष कुमार सर्विलांस सेल
13 का0 संजय यादव एसओजी टीम
14 का0 मुकेश यादव एसओजी टीम
15 का0 प्रियेश तिवारी एसओजी टीम
16 का0 विजेन्द्र कुमार एसओजी टीम एसओजी टीम
17 का0 विनय राय एसओजी टीम
18 का0  का0 अजय सिंह एसओजी टीम          
गिरफ्तारी व बरामदगी के लिए लगायी गयी उपरोक्त पुलिस टीम को 20,000/रू0 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?