जालंधर से आए 1253 श्रमिकों को भेजा गया घर

रायबरेली जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना व पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने जानकारी देते हुए बताया है कि जनपद में कोरोना पाजिटिव की कुल संख्या 50 है जिनमें से 43 व्यक्तियों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है। जनपद में अभी कुल पाजिटिव एक्टिव की संख्या 07 है जिनका ईलाज जारी है।जालन्धर पंजाब से एक स्पेशल ट्रेन से 1253 प्रवासी उप्र के विभिन्न जनपदों के लिये आगमन किये जिनको लंच पैकेट की व्यवस्था कराते हुए मेडिकल परीक्षण जांचोपरान्त उप्र के विभिन्न जनपदों को सरकारी बसो से भेजा गया। जनपद में विभिन्न विशेष ट्रेनो से अबतक लगभग 9086 से अधिक श्रमिक प्रवासी कामगार परिवार जनपद आकर अपने-अपने गन्तब्यों तक सकुशल पहुचाया गया है। लॉकडाउन के दौरान जनमानस की सूचना शिकायतों के निवारण एवं निस्तारण करने तथा आवश्यक वस्तुओं को आम जनमानस तक पहुंचाने हेतु इन्टीग्रेटेड कंटोल रूम की व्यवस्था की गयी है जिसका मोनं. 0535-2203320, 535- 2703108 है। हॉट-स्पॉटस क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तथा पुलिस अधिकारी नियुक्त किये गये हैं, जो नियमित भ्रमणशील रहकर पर्यवेक्षण एंव जन सुविधाओं की आपूर्ति एवं लॉकडाउन की स्थिति पर निरंतर सतर्क दृष्टि रख रहे हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?