कांग्रेस राज्य में फंसे प्रवासी मजदूरों के रेल किराया का करेगी बंदोबस्त - अजय कुमार लल्लू

04 मई, लखनऊ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी मजदूर भाइयों - बहनों से निवेदन करती है कि वो ट्रेन से एकदम निश्चिंत होकर घर लौटें। कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी जी के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस आपके रेल टिकट का खर्च वहन करेगी।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि प्रदेश के जिन जिन जिलों में प्रवासी मजदूर फंसे हुए हैं उनका विवरण उपलब्ध करवाएं ताकि उनके गृह राज्य वापस जाने का बंदोबस्त किया जाये।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार से मांग की है  वो रेल मंत्रालय  से विभिन्न जिलों में स्पेशल रेलगाड़ी चलाए जाने की मांग करे जिससे प्रवासी मजदूरो को कोई परेशानी न हो।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?