कोरोना योद्धा बनाने की आई सोशल मीडिया पर बाढ़

आगरा : कोरोना महामारी में एक तरफ आगरा शहर के समाजसेवियों ने दिलो जान से जरूरतमंदों की सेवा की जिनको प्रोहत्साहन मिलना भी जरूरी है। बीते दिनों सोशल मीडिया पर संस्थागत कुछ चयनित कोरोना योद्धाओ को सम्मानित किया परंतु उसके बाद कथित ग्राफ़िक डिजायनर, मिठाई वाले, फेसबुक फैंन क्लब, फ़र्ज़ी यूट्यूब चैनल वालो ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कथित प्रमाण पत्र बना कर लोगो को सम्मानित कर दिया । इससे जिन लोगो को संस्थागत चयनित कर उनके कार्यो को प्रोत्साहित किया वो आहत हुए क्योंकि अधिकतर कथित प्रमाण पत्र उनको दिए गए जिन्होंने कोई सेवा नही की। जबकि प्रमाण-पत्र प्रशासन या पंजीकृत सामाजिक संस्था ही जारी कर सकते है। 

 

बिग पेजेस फाउंडेशन के महामंत्री मनीष वर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा चयनित 30 सामाजिक योद्धाओ को सम्मानित किया गया जिसकी जानकारी फाउंडेशन के ओफ्फिशियल पेज पर उनके सेवा कार्यो की जानकारी के साथ दी गयी। उसके बाद हमारी संस्था के नक़ल वाले मिलते जुलते फ़र्ज़ी प्रमाण-पत्र जारी होने लगे। कथित प्रमाण-पत्र को देने वालो से उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अधिक दोषी है।  

 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,