कोविड-19 जैसी महामारी में पुलिस विभाग द्वारा सराहनीय कार्य करने पर इंदिरानगर थाना क्षेत्र में खुर्रम नगर चौकी के अंतर्गत पुलिसवालों का सम्मानित किया


कोविड-19 जैसी महामारी में लखनऊ में लाॅक डाउन के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा बेहद सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। 24घंटे मुुस्तैद इन पुलिस कर्मियों का शहर भर में जगह जगह सम्मान भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के खुर्रमनगर पुलिस चैकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मिलकर इन सभी पुलिस कर्मियों का सम्मान करते हुए उन्हें माला पहनाकर भोजन के पैकेट और फल वितरित किए गए। सम्मान करने वालों में प्रमुख तौर से मण्डल अध्यक्ष पूर्व दो के कृष्ण प्रताप सिंह, महानगर कार्यसमिति के सदस्य अंशुमान सिंह, माटी कला बोर्ड की सदस्या नीलम बाला प्रजापति,वरिष्ठ कार्यकर्ता रीना गुप्ता, बूथ अध्यक्ष सुनीता पांडे, विजय लक्ष्मी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। चौकी इंचार्ज खुर्रमनगर विनोद यादव ने बताया कि पुलिस जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहती है और ऐसी महामारी के दौरान हर एक पुलिसकर्मी बढ़चढ़कर अपना फर्ज निभा रहा है। पुलिस के कर्तव्यपरायणता को देखते हुए जब जनता हमें सम्मानित करती हैं तो यह हम सब पुलिस कर्मियों में और जोश भर देता है। मण्डल अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मी हमारे लिए दिन रात कम से कम संसाधनों में हमारी सुरक्षा कर रहे हैं ऐसे में उन्हें उनका सही सम्मान देना हमारा कर्तव्य बनता है जिसे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आज खुर्रमनगर पुलिस चैकी पर उपस्थिति सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करके किया गया।



इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?