मण्डलायुक्त व आईजी ने किया औचक निरीक्षण

श्रमिकों के ठहरने व भोजन व्यवस्था की ली जानकारी


ललितपुर। 

देश के अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों के ठहरने व उनके गंतव्य तक जाने हेतु व्यवस्थाओं का

अमझरा घाटी व अमरपुर मंडी दोनों जगहों का मंडलायुक्त झांसी एस.सी.शर्मा व पुलिस महानिरीक्षक सुभाष सिंह बघेल द्वारा जायजा लिया गया। मंडलायुक्त झांसी एस.सी.शर्मा व पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी सुभाष सिंह बघेल ने जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक कैप्टन एम.एम.बेग के साथ अन्य राज्यों से आ रहे श्रमिकों के ठहरने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। जनपद में पैदल चल कर आ रहे श्रमिकों को अमझरा घाटी व अमरपुर मंडी आश्रय स्थल में ठहरने व खाने की व्यवस्था है। तथा उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु बसों की व्यवस्था भी की गई है। मंडलायुक्त व आईजी द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ललितपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। 

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?