MP और महाराष्ट्र के बाद दिल्ली की तरफ बढ़ा टिड्डी दल, कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी.....

नई दिल्ली :-
           मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में आतंक मचाने के बाद टिड्डी दल राजधानी दिल्ली की ओर अपने कदम बढ़ा रहा है। यहां लाखों की संख्या में टिड्डियों के आने की आशंका जताई जा रही है, जिसे लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। गर्मी के इस मौसम में  टिड्डी दल का हमला और तेज हो गया है जिससे फसलों को भारी नुकसान होने की संभावना है।


प्रशासन ने किया अलर्ट
कृषि मंत्रालय के के आंकड़ों के अनुसार औरैया, इटावा, एटा, फर्रुखाबाद, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, बुलंदशहर तक टीड्डी दल का काफिला पहुंचने लगा है। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा के मेवात होते हुए टिड्डी दल राजधानी दिल्ली की ओर बढ़ने लगा है। टिड्डी दल के संभावित हमले को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। किसानों को अपनी फसलों को टिड्डी दल के हमले से बचाने का उपाय बताया जा रहा है तथा कृषि वैज्ञानिक सलाह दे रहे हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?

कर्नाटक में विगत दिनों हुयी जघन्य जैन आचार्य हत्या पर,देश के नेताओं से आव्हान,