मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली, बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के विभिन्न जनपदों फतेहपुर, बलिया, कासगंज आदि में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किय

 


जिलाधिकारी फसल क्षति का तत्काल आकलन करते हुए शासन को आख्या उपलब्ध कराए


लखनऊ : 10 मई, 2020 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आकाशीय बिजली, बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण प्रदेश के विभिन्न जनपदों फतेहपुर, बलिया, कासगंज आदि में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश देते हुए उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैंउन्होंने घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था के प्रबन्ध भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं___मुख्यमंत्री जी ने आकाशीय बिजली, बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि के कारण विभिन्न जनपदों में प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश देते हुए कहा है कि आपदा प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने का कार्य पूरी तत्परता से किया जाएमुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि विभिन्न जनपदों में जनहानि, पशु हानि एवं मकान क्षति का आकलन कर निश्चित मुआवजा राशि प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने राज्य आपदा मोचक निधि के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीड़ितों को अनुमन्य वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री जी ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि वे अपने-अपने जनपद में हुई फसल क्षति का तत्काल आकलन करते हुए शासन को आख्या उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?