मुख्यमंत्री ने जनपद उन्नाव में एक सड़क दुर्घटना में दिल्ली से बिहार जा रहे प्रवासी श्रमिक दम्पत्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

मृतकों के पार्थिव शरीर बिहार भेजने की व्यवस्था की जाए मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रु0 की आर्थिक मदद के निर्देश


लखनऊ : 16 मई, 2020 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद उन्नाव में एक सड़क दुर्घटना में दिल्ली से बिहार जा रहे प्रवासी श्रमिक दम्पत्ति की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।


मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के पार्थिव शरीर बिहार राज्य भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?