मुख्यमंत्री ने सहजनवां, जनपद गोरखपुर में एक सड़क दुर्घटना में कामगारों/ श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

 


दिवंगतों के आश्रितों को 02-02 लाख रु0 तथा गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रु0 की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश सभी घायलों का समुचित उपचार कराया जाए


लखनऊ : 11 मई, 2020 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने सहजनवां, जनपद गोरखपुर में एक सड़क दुर्घटना में कामगारों/ श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया हैउन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की हैयह कामगार/ श्रमिक जनपद महराजगंज के निवासी थे। मुख्यमंत्री जी ने इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपए तथा गम्भीर रूप से घायल लोगों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश भी दिए हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?