नगर पंचायत महराजगंज स्थित जनता किचन का किया निरीक्षण

महराजगंज, रायबरेली। कोरोना महामारी के इस लाकडाउन में लगातार अधिकारियों कादौराजारी है। कल डलमऊ दौरे के बाद गुरुवार को महाराजगंज पहुंचे नोडल अधिकारी उदयभान त्रिपाठी विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन ने नगर पंचायत महराजगंज में स्थित जनता किचन का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से जनता किचन के संचालन के विषय में बारीकी से जानकारी ली और वहां उपस्थित महाराजगंज नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार को निर्देशित किया यहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों की नियमित थर्मल स्क्रीनिंग करवाई जाए। साथ ही विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग ने वहां मौजूद अन्य लोगों से भी जनता किचन में बन रहे भोजन के विषय में जानकारी ली। वहां मौजूद लोगों ने संतुष्टि जाहिर की। इस दौरान नगर पंचायत स्तर पर बनी निगरानी समिति की बैठक में भी भाग लिया। इस मौके पर उप जिला अधिकारी महराजगंज विनय कुमार सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?