नलकूप में सो रहे बृद्ध किसान की नृशंस हत्या ◆ मृतक की नहीं थी किसी से दुश्मनी ◆ अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

हमीरपुर 12 मई। जनपद के कुरारा थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में बीती रात गांव के बाहर नलकूप में सो रहे बृद्ध किसान की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव का पंचनामा किया। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक ने वारदात का जायजा लिया। स्पर्ड के साथ आया डॉग स्क्वॉर्ट घटना स्थल से कुछ दूर जाकर रुक गया। घटना स्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
कुरारा थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में बीतीरात नलकूप की छत पर सो रहे बृद्ध की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मृतक सिपाही लाल उम्र 70 वर्ष पुत्र राजाराम निषाद गांव के बाहर नलकूप में रहकर खेतों की देखरेख करता था। घर से खाना खाकर वहीं सोता था। आज सुबह जब वह 10 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो उसके पुत्र रामविलास ने नलकूप पर जाकर देखा कि छत के ऊपर चारपाई में खून से लथपथ पिता (सिपाही लाल) का शव पड़ा है। बगल में खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी। उसने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरकर शव बिच्छेदन हेतु मर्चरी भेजा है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक एस के सिंह, सीओ सदर अनुराग सिंह, एसडीएम सदर राजेश चौरसिया ने बारीकी से स्थिति का जायजा लिया। वहीं  मौके पर आया डॉग स्क्वॉड घटनास्थल से पड़ोस के खेत तक जाकर रुक गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
 सिपाही लाल के चार पुत्र तथा पत्नी है। इसके खेत के पास जनपद जालौन के आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी युवराज सिंह का नलकूप है। सिपाही लाल  लगभग 15 वर्षों से उसके नलकूप की देखरेख करता आ रहा था तथा बदले में युवराज सिंह अपने ट्रैक्टर से उसके चार बीघे खेत की जुताई बुआई निशुल्क कर देते थे। नलकूप से सिंचाई के लिए निशुल्क पानी दे देते थे। वह वहीं रहकर उनके भी खेतों व नलकूप की  देखरेख करता रहता था।
मृतक सिपाही लाल के पिता जनपद जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के रहने वाले थे। बाद में वह 30 वर्ष पूर्व मंगलपुर में आकर रहने लगे थे। तब से यह लोग यहीं के निवासी हो गए। मृतक के पुत्र रामविलास ने बताया कि उसके पिता रात में 10 बजे खाना खाकर नलकूप में सोने के लिए चले आए थे। सुबह जब 10 बजे तक दूध लेकर घर नहीं पहुंचे तो शक के आधार पर जाकर देखा। तो वह चारपाई पर मृत मिले तथा चारपाई के बगल में खून से सनी कुल्हाड़ी पड़ी थी। वह नलकूप में गाय रखे थे। उसका दूध निकालकर सुबह शाम घर लाते थे। मृतक के नाम पर 4 बीघा कृषि भूमि है जिसमें खेती करके वह अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उसके चार पुत्र हैं जो कि मेहनत मजदूरी करते हैं तथा गांव में मनरेगा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हमारी किसी से कोई रंजिश नहीं है। पुलिस घटना के खुलासे के लिए प्रयास कर रही है। अचानक हुई हत्या की घटना से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?