प्रदेश में कोरोना के 2680 मामले एक्टिव -अमित मोहन प्रसाद

विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश आने के इच्छुक कामगारों/श्रमिकों की सूची प्राप्त करने के लिए सम्बन्धित राज्य सरकारों को पत्र प्रेषित करने के निर्देश

 

01 जून से प्रारम्भ होने वाले खाद्यान्न वितरण अभियान की तैयारियां प्रारम्भ करने के निर्देश

 

सार्वजनिक पार्कों में माॅर्निंग वाॅक की अनुमति दिये जाने हेतु समय निर्धारित करने के निर्देश

 

सुरक्षा तथा सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए पार्कों में पेट्रोलिंग की जाए

 

प्रदेश में अब तक 1454 टेªन के माध्यम से लगभग 20.17 लाख से अधिक कामगार एवं श्रमिक को लाये जाने की व्यवस्था की गई

 

प्रदेश में अब तक 1265 श्रमिक स्पेशल टेªन से 17 लाख से अधिक कामगार/श्रमिक लाये जा चुके हैं 

 

100 टेªन चल चुकी हैं जो अगले 24 घंटे में प्रदेश में आ जाएंगी

 

गोरखपुर में अब तक 199 टेªन से 2,51,014 कामगार एवं श्रमिक, लखनऊ में 86 टेªन के माध्यम से 1,09,572 कामगार एवं श्रमिक लाये गये

 

प्रदेश में गुजरात से 457 ट्रेन से 6,60,655, महाराष्ट्र से 280 टेªन से 3,80,443, पंजाब से 204 टेªन से 2,22,453 कामगारों/श्रमिकों को प्रदेश में लाया गया

 

कामगारों/श्रमिकों की स्किल मैपिंग का कार्य 15 दिन में पूर्ण किये जाने के निर्देश

 

राज्य सरकार कामगारों/श्रमिकों को रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध

 

प्रदेश वापस आने वाले कामगारों/श्रमिकों को क्वारंटीन सेन्टर में ले जाते हुए वहां उनकी स्क्रीनिंग की जाए, जो स्वस्थ हों, उन्हें राशन किट उपलब्ध कराते हुए होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा जाए

 

क्वारंटीन सेन्टर तथा कम्युनिटी किचन में साफ-सफाई तथा सुरक्षा के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश

 

नियमित फुट पेट्रोलिंग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी भीड़ एकत्र न होने पाए तथा पुलिस द्वारा बाॅर्डर क्षेत्रों, हाई-वे तथा एक्सप्रेस-वे पर लगातार पेट्रोलिंग की जाए

 

कामगारों/श्रमिकों की दक्षता का विवरण संकलित करने के लिए स्किल मैपिंग का कार्य निरन्तर जारी रखा जाए

 

प्रदेश की एम0एस0एम0ई इकाइयों द्वारा निर्मित पी0पी0ई0 किट, थ्री लेयर मास्क व अन्य वस्तुओं की खरीद राज्य सरकार के स्तर से की जाए, इससे प्रदेश में निर्मित इन वस्तुओं को प्रोत्साहन मिलेगा

 

धारा 188 के तहत 57,897 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज

 

चेकिंग अभियान के दौरान 21,80,53,331 रूपए का शमन शुल्क वसूल

 

कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 846 लोगों के खिलाफ 653 एफआईआर दर्ज करते हुए 306 लोग गिरफ्तार

 

अब तक कुल 272.88 लाख कुंतल से अधिक गेहूँ की खरीद हुई

 

निर्माण कार्यों से जुडे़ 17.73 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.71 लाख श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 6.54 लाख निराश्रित व्यक्तियों को कुल 329.86 करोड़ रुपये का भुगतान- अवनीश कुमार अवस्थी

 

 

आरोग्य सेतु ऐप पर अलर्ट जनरेट होने पर अब तक कुल 35,932 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गयी

 

घरेलू उड़ान से कल आये 2827 लोगों में से उत्तर प्रदेश के 2007 लोगों को होम क्वारंटीन में भेजा गया- अमित मोहन प्रसाद

 

 

लखनऊ: 26 मई, 2020 

 

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश आने के इच्छुक कामगारों/श्रमिकों की सूची प्राप्त करने के लिए सम्बन्धित राज्य सरकारों को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार सभी कामगारों/श्रमिकों की सुरक्षित प्रदेश वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। कामगारों/ श्रमिकांे की सम्मानजनक व सुरक्षित वापसी के लिए केन्द्र व उत्तर प्रदेश सरकार ने निःशुल्क ट्रेन तथा बस की व्यवस्था की है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश आने वाले सभी कामगारों व श्रमिकों की स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार क्वारंटीन सेन्टर अथवा होम क्वारंटीन के लिए घर भेजा जाए। कामगारों/श्रमिकों सहित सभी जरूरतमंदों को कम्युनिटी किचन के माध्यम से फूड पैकेट सुलभ कराए जाए। होम क्वारंटीन के लिए घर जाने वाले कामगारों/श्रमिकों को राशन किट उपलब्ध कराई जाए। होम क्वारंटीन के दौरान इन्हें 01 हजार रुपए का भरण-पोषण भत्ता प्रदान किया जाए। इनके लिए खाद्यान्न की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कामगारों/श्रमिकों के नए राशन कार्ड भी बनाए जाएं। उन्होंने 01 जून, 2020 से प्रारम्भ होने वाले खाद्यान्न वितरण अभियान के आगामी चरण की तैयारियां अभी से प्रारम्भ करने के निर्देश भी दिए हैं।

श्री अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से कामगारों/श्रमिकों से संवाद किया जाए। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार कामगारों/श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्पित है। इसके लिए कामगारों/श्रमिकों की स्किल मैपिंग का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि आगामी 15 दिनों में यह कार्य पूरा करते हुए सभी का डाटा संकलित कर लिया जाए। उन्होंने कहा है कि औद्योगिक गतिविधियों में वृद्धि के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएं। एम0एस0एम0ई0 इकाइयों सहित विभिन्न उद्योगों में कामगारों/श्रमिकों को उनकी दक्षता के अनुरूप समायोजित करने के लिए सभी प्रकार के उद्योगों का सर्वे कराया जाए। उन्होंने सभी दुग्ध समितियों को सक्रिय रखने के लिए गम्भीरता से प्रयास करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि समय तय करके सार्वजनिक पार्कों में माॅर्निंग वाॅक की अनुमति दी जाए। सुरक्षा तथा सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करने के लिए पार्कों में पेट्रोलिंग की जाए। वित्तीय तथा औद्योगिक संस्थानों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर पेट्रोलिंग व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जाए। एयरपोर्ट पर दो सवारी तथा एक चालक के लिए टैक्सी की अनुमति दी जाए। उन्होंने कन्टेनमेंट जोन में होम डिलीवरी व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि सभी कोविड अस्पतालों को निरन्तर सक्रिय रखा जाए। इन चिकित्सालयों में पी0पी0ई0 किट, एन-95 मास्क, ग्लव्स तथा सेनिटाइजर सहित सभी बचाव उपकरणों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। पुलिस बल तथा जेल में संक्रमण के प्रसार पर प्रभावी रोक लागायी जाए। मेडिकल इंफेक्शन को रोकने के लिए डाॅक्टरों सहित सभी चिकित्साकर्मियों का प्रशिक्षण कार्य निरन्तर जारी रखा जाए।  

श्री अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड चिकित्सालयों में बेड की संख्या को इस माह के अन्त तक बढ़ाकर 01 लाख बेड किया जाए। अभी तक 80 हजार बेड तैयार हो गये हैं। अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा है कि प्रत्येक जनपद में एक टेस्टिंग लैब की स्थापना के कार्य को गति प्रदान की जाए। सभी नाॅन कोविड अस्पतालों में संक्रमण से सुरक्षा के सभी उपाय अपनाते हुए इमरजेंसी सेवाओं का संचालन तथा आवश्यक आॅपरेशन की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। एस0जी0पी0जी0आई0, के0जी0एम0यू0 तथा डाॅ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान जैसे प्रदेश के बड़े चिकित्सा संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने तथा सुदृढ़ बनाने की कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल की सुचारू आपूर्ति के लिए सभी प्रबन्ध किए जाएं। बुन्देेलखण्ड क्षेत्र में पेयजल की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नगरीय इलाकों के प्रमुख स्थानों पर पेयजल के टैंकर रखवाए जाएं।

श्री अवस्थी ने बताया कि अन्य प्रदेशों से आए कामगारों/श्रमिकों की स्किल मैपिंग के प्रथम चरण में कुल 14,75,424 लोगों द्वारा अपना पंजीकरण कराया गया है। इनमें आॅटो मैकेनिक/आॅटोमाइबाइल इण्डस्ट्री/कार, मोटर साइकिल रिपेयर, कारपेन्टर/फर्नीचर एण्ड फिटिंग, रियल एस्टेट, ड्राइवर, इलेक्ट्रिशियन/इलेक्ट्राॅनिक्स, गारमेन्ट टेलरिंग, हैण्डीक्राफ्ट्स एण्ड कार्पेट्स, हाउसकीपिंग/लाॅन्ड्री सर्विसेस, नर्स/लैब टेक्निशियन/पैरामेडिकल स्टाफ/फार्मा इण्डस्ट्री, पेन्टर, प्लम्बर, टीचर/म्यूजिक टीचर/योग तथा फिटनेस टेªनर, डाटा इन्ट्री आॅपरेटर/ आई0टी0 सेक्टर/टेलीकाॅम, सिक्योरिटी गार्ड सहित अन्य क्षेत्रों के कुशल कामगारों/श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया है।

श्री अवस्थी ने बताया कि देश में सबसे अधिक कामगार उत्तर प्रदेश में आये हैं। प्रदेश में अब तक 1454 टेªन के माध्यम से लगभग 20.17 लाख से अधिक कामगार एवं श्रमिक को लाये जाने की व्यवस्था की गई है, इनमें से अब तक 1265 टेªन से 17 लाख लोगों को प्रदेश में लाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में 100 टेªन और प्रदेश में आ जायेगी। सभी जनपदों के जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित जनपदों में टेªन से आ रहे कामगारों/श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनको उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गोरखपुर में अब तक 199 टेªन से 2,51,014 कामगार एवं श्रमिक आये हैं। लखनऊ में 86 टेªन के माध्यम से 1,09,572 लोग आए हैं। वाराणसी में 83, आगरा में 10, कानपुर में 17, जौनपुर में 94, बरेली में 12, बलिया में 61, प्रयागराज में 53, रायबरेली में 19, प्रतापगढ़ में 65, अमेठी में 13, मऊ में 42, अयोध्या में 32, गोण्डा में 63, उन्नाव में 27, बस्ती में 64 टेªन जबकि आजमगढ़ में 31, कन्नौज में 03, गाजीपुर में 28, बांदा में 16, सुल्तानपुर में 23, बाराबंकी में 12, सोनभद्र में 03, अम्बेडकरनगर में 20, हरदोई में 16, सीतापुर में 09, फतेहपुर में 08, फर्रूखाबाद में 02, कासगंज में 09, चंदौली में 12, इटावा मेें 01, मानिकपुर (चित्रकूट) में 01, एटा में 01, जालौन में 02, रामपुर में 01, शाहजहांपुर में 01, अलीगढ़ में 06, मिर्जापुर में 09, देवरिया में 83, सहारनपुर में 04, चित्रकूट में 02, बलरामपुर में 15, मुजफ्फरनगर में 01, झांसी में 05, पीलीभीत में 01 टेªन आ चुकी हैं। कौशांबी, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, कुशीनगर, हमीरपुर, बहराइच, भदोही, लखीमपुर खीरी में भी टेªन आ रही हैं। 

श्री अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में गुजरात से 457 ट्रेन से 6,60,655 लोग, महाराष्ट्र से 280 टेªन से 3,80,443 लोग, पंजाब से 204 टेªन से 2,22,453 कामगारों/श्रमिकों को लेकर प्रदेश में आ चुकी हैं। इसके साथ ही तेलंगाना से 23, कर्नाटक से 48, केरल से 10, आन्ध्र प्रदेश से 09, तमिलनाडु से 22, मध्य प्रदेश से 02, राजस्थान से 32, गोवा से 17, दिल्ली से 82, छत्तीसगढ़ से 01, पश्चिम बंगाल से 01, उड़ीसा से 01 टेªन, असम से 02 टेªन, त्रिपुरा से 01 टेªन, हिमाचल प्रदेश से 01 टेªन तथा उत्तर प्रदेश से 72 टेªन के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कामगारों/श्रमिकों को पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से प्रतिदिन 06 टेªन आ रही हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्यों से परिवहन विभाग की बसों के माध्यम से कुल 2,57,032 कामगार/श्रमिकों को प्रदेश में वापस लाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कहीं भी, किसी भी जनपद में कोई पैदल यात्रा न करे। कामगार/श्रमिक स्वयं तथा अपने परिवार को जोखिम में डालकर पैदल अथवा अवैध व असुरक्षित वाहन से घर के लिए यात्रा न करें। सरकार समस्त श्रमिकों/कामगारों के लिए सुरक्षित यात्रा हेतु पर्याप्त निःशुल्क बस एवं टेªन की व्यवस्था कर रही है।

श्री अवस्थी ने बताया कि कोरोना वायरस के दृष्टिगत प्रदेश में लाॅक डाउन अवधि में पुलिस विभाग द्वारा की गयी कार्यवाही में अब तक धारा 188 के तहत 57,897 लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक 47,90,998 वाहनांे की सघन चेकिंग में 46,012 वाहन सीज किये गये। चेकिंग अभियान के दौरान 21,80,53,331 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 2,64,222 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 846 लोगों के खिलाफ 653 एफआईआर दर्ज करते हुए 306 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 1009 हाॅटस्पाॅट क्षेत्र के 533 थानान्तर्गत 8,48,065 मकान चिन्हित किये गये। इनमें 48,95,090 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में कोरोना पाॅजिटिव पाये गये लोगों की संख्या 2488 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार फेक न्यूज पर कड़ाई से नजर रख रही है। फेक न्यूज के तहत अब तक 1205 मामलों का संज्ञान में लेते हुए साइबर सेल को सूचित किया गया है। अब तक ट्वीटर के 38, फेसबुक के 37, टिकटाॅक के 47 तथा व्हाटसऐप के 01 एकाउण्ट कुल 123 एकाउण्ट्स को ब्लाॅक किया जा चुका है। अभी तक कुल 40 एफआईआर पंजीकृत करायी गयी हैं। विभिन्न जनपदों में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

श्री अवस्थी ने बताया कि प्रदेश में हाॅटस्पाॅट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 54,31,410 के सापेक्ष 3487 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथ/मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है। डोर स्टेप डिलिवरी ‘फल, सब्जी आदि’ कुल 4342 वाहन लगाये गये हैं। डोर स्टेप डिलिवरी वाले प्रोविजन स्टोर की संख्या 3997 है। प्रोविजन स्टोर के माध्यम से डिलिवरी करने वाले व्यक्तियों की संख्या 4222 है। हाॅट स्पाॅट क्षेत्रों में कुल 164 प्रचलित सामुदायिक किचन हैं। इन बस्तियों में 17,11,563 राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त सरकारी संस्थाओं/सामुदायिक किचन के माध्यम से 62,497 नागरिकों को लाभान्वित तथा धार्मिक/स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से 49,794 नागरिकों को लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया गेहूं खरीद के लिए 5864 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं। अब तक कुल 272.88 लाख कुंतल से अधिक गेहूँ की खरीद की जा चुकी है।

श्री अवस्थी ने बताया कि प्रदेश की 82,362 औद्योगिक इकाइयों द्वारा रु0 1678.00 करोड़ के वेतन का वितरण किया जा चुका है। निर्माण कार्यों से जुडे़ 17.73 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.71 लाख श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 6.54 लाख निराश्रित व्यक्तियों को रु0 1,000-1,000 के आधार पर कुल 32.98 लाख लोगों को 329.86 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। प्रदेश की पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेन्ट एवं मास्क सहित कुल 70 इकाईयां क्रियाशील हैं। प्रदेश में 1099 फ्लोर मिल, 499 तेल मिल एवं 312 दाल मिल संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को गारमेन्ट हब बनाने की दिशा में कार्य किया जाय। 

प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश के 75 जनपदों में 2680 कोरोना के मामले एक्टिव हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 3698 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कल कुल 865 पूल टेस्ट किये गये, जिसमें से 775 पूल 5-5 सैम्पल के तथा 90 पूल 10-10 सैम्पल के थे। उन्होंने बताया कि आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से काॅल किया जा रहा है। अब तक कुल 35,932 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गयी है। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा कामगारों/श्रमिकों के घर पर जाकर सम्पर्क कर उनके लक्षणों का परीक्षण कर रही हैं, जिसके आधार पर आवश्यकतानुसार कामगारों/श्रमिकों का सैम्पल इकट्ठा कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आशा वर्कर्स द्वारा अब तक 9,01,543 कामगारों/श्रमिकों से उनके घर पर जाकर सम्पर्क किया गया, इनमें 926 लोगों में कोरोना के लक्षण पाये गये। उन्होंने बताया कि ग्राम एवं मोहल्ला निगरानी समितियों के द्वारा निगरानी का कार्य सक्रियता से किया जा रहा है। अब तक 91,869 निगरानी समिति के माध्यम से 72,45,753 घरों में रह रहे 3,63,83,287 लोगों से सम्पर्क किया गया है। 

श्री प्रसाद ने बताया कि घरेलू उड़ान से कल 2827 लोग आये हैं उसमें से उत्तर प्रदेश के 2007 लोग आये हैं उनको होम क्वारंटीन हेतु भेजा गया है और 721 लोग किसी कार्य से उत्तर प्रदेश में आये हैं, उन्होंने अपना विवरण दिया है उनको क्वारंटीन नहीं किया गया है, वे अपना कार्य करके वापस चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना के पाॅजीटिव मरीजों में 0-20 आयु वर्ग के 18.33 प्रतिशत, 21-40 आयु वर्ग के 52.63 प्रतिशत, 41-60 आयु वर्ग के 22.76 प्रतिशत तथा 60 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के लोगों का प्रतिशत 6.29 है।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?