पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी बदमाश

ललितपुर।
अपराधियों को गिरफ्तार करने मे ललितपुर पुलिस अधीक्षक कैप्टन एम एम बेग के निर्देशानुसार  क्षेत्राधिकारी फूलचंद्र के पर्यवेक्षण मे अपराधियो को पकड़ने के लिए थानाध्यक्ष यसवंत सिंह व उपनिरीक्षक राजबाबू ने पुलिस बल के साथ दविश देकर फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार कर किया। दोपहर मे करीब 02 बजे थानाध्यक्ष पाली ने ग्राम दुधई थाना पाली से अशोक कुमार पुत्र श्यामलाल कुशवाहा उम्र लगभग 40 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त व्यक्ति के खिलाफ पहले से मु०अ०स०487/17 धारा 457, 380, 504, 506 भादवि अभियोग पाली थाना मे पंजीकृत था, व्यक्ति 14 नवंबर 2017 से थाना पाली से फरार था। गिरफ्तार आरोपी पर पुलिस अधीक्षक ने ₹20000 का इनाम घोषित किया हुआ था।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे बड़ा वेद कौन-सा है ?